
कोरोना केसों में आज गिरावट, बीते 24 घंटों में 9,923 नए मामले, 17 की हुई मौत, जानें आंकड़ें
नई दिल्ली, 21 जून: देश में बीते हफ्ते हर दिन 12 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। मंगलवार (21 जून) को कोरोना केस में गिरावट हुई है। केंद्री स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 7,293 लोग कोविड-19 से ठीत हुए हैं। इस दौरान एक दिन में 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

देश में एक्टिव केसों की संख्या 79 हजार के पार
देश में एक्टिव केसों की संख्या 79,313 है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 2,613 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.18 प्रतिशत शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत दर्ज की गई।

डेली पॉजिटिविटी रेट 2.55 फीसदी
वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.55 फीसदी है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,33,19,396 हो गई है। वहीं कोरोना से देश में अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,24,890 है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.96 करोड़
देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,96,32,43,003 है। बीते 24 घंटों मं 13 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई। 16 मार्च,2022 को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करने के बाद से अब तक 3.58 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 4,19,12,955 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया है।