कोरोना के मामले थमे, बीते 24 घंटों में 38667 नए केस और 478 लोगों की मौत

कोरोना के मामले थमे, बीते 24 घंटों में 38667 नए केस और 478 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 14 अगस्त: देश में कोरोना वायरस के मामले अब थमने लगे हैं। शनिवार (14 अगस्त) को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,667 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 478 लोगों की मौत हुई है। देश में एक दिन में 35,743 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3,87,673 है। कोरोना से अब तक कुल 4,30,732 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से कुल डिस्चार्ज यानी रिकवर हुए लोगों की संख्या 3,13,38,088 है। अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,21,56,493 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में 24 घंटे में Covid-19 के 38 हजार नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़े की बात करें तो अब तक 53.61 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 63,80,937 वैक्सीन लगाई है। देश में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।

    भारत में कोरोना वायरस साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.05 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक कोरोना के कुल 49,17,00,577 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए 22,29,798 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    देश में फिलहाल कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल से आ रहे हैं। केरल के अलावा असम में भी कोविड-19 के मामले अधिक हैं। केरल में शुक्रवार को 20,452 कोरोना के नए मामले सामने आए थे और 114 लोगों की मौत हुई थी। केरल में एक्टिव केसों की संख्या 3,62,090 है। केरल में कोरोना से अब तक 18,394 लोगों की मौत हो चुकी है।

    केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 16 अगस्त को केरल का दौरा करेंगे। यहां स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया केरल सीएम से भी मुलाकात करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+