भारत में बीते 24 घंटों में 2,858 नए कोरोना केस, 11 लोगों की हुई कोविड से मौत
भारत में बीते 24 घंटों में 2,858 नए कोरोना केस, 11 लोगों की हुई कोविड से मौत
नई
दिल्ली,
14
मई:
भारत
में
कोरोना
वायरस
के
शनिवार
(14
मई)
को
3
हजार
से
कम
केस
सामने
आए
हैं।
केंद्रीय
मंत्रालय
के
आंकड़ों
के
अनुसार,
शनिवार
सुबह
8
बजे
तक
देश
में
पिछले
24
घंटों
में
भारत
में
2,858
नए
कोविड-19
मामले
दर्ज
किए
गए
हैं।
वहीं
इस
दौरान
एक
दिन
में
कोरोना
से
11
लोगों
की
मौत
हुई
है।
देश
में
पिछले
24
घंटों
में
3,355
लोगों
की
कोरोना
वायरस
से
रिकवरी
हुई
है।
Recommended Video
देश में एक्टिव केसों की संख्या 18 हजार
देश में एक्टिव केसों की संख्या 18,096 हो गई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4.31 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं कोविड-19 देश में मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 24 हजार 201 है। देश में कोरोना से कुल रिकवरी 4,25,76,815 है।
वैक्सीनेशन आंकड़ा 191.15 करोड़
देश में दैनिक सकारात्मकता दर 0.59 प्रतिशत है। देश में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,91,15,90,370 है। बीते 24 घंटों में 15 लाख 04 हजार 734 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले
दिल्ली में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार (13 मई) को 899 नए कोविड-19 मामले और चार मौतें दर्ज की गईं, जो दो महीनों में सबसे अधिक दैनिक आंकड़ा है। दिल्ली ने 4 मार्च को पिछली बार चार मौतें दर्ज की थीं। शहर की सकारात्मकता दर बढ़कर 3.34 प्रतिशत हो गई।