देश में बीते 24 घंटों में 1,660 नए कोरोना केस, एक दिन में 4100 मौतें, जानें आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर क्यों?
देश में बीते 24 घंटों में 1,660 नए कोरोना केस, एक दिन में 4100 मौतें, जानें आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर क्यों?
नई दिल्ली, 26 मार्च: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। देश में शनिवार (26 मार्च) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 1,660 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कुछ राज्यों से बैकलॉग मौत के मामलों सहित लगभग 4100 मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते कुछ दिनों में कुछ राज्यों ने मौत के सही आंकड़े नहीं दिए थे, उन्ही बैकलॉग को जोड़ने के बाद 4100 मौत के आंकड़े सामने आए हैं। महाराष्ट्र से 4005 मौतें और जबकि केरल में 79 बैकलॉग मौतें जुड़ी हैं।
Recommended Video

देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 16 हजार 741
देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार गिरावट जारी है, फिलहाल एक्टिव केस 16 हजार 741 है। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 20 हजार के पार चला गया है। वर्तमान आंकड़ा 5,20,855 है । देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,30,18,032 है। वहीं कुल रिकवरी 4,24,80,436 है।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 182.87 करोड़ के पार
देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 1,82,87,68,476 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 0.25 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.29 प्रतिशत थी।

भारत में बीते 24 घंटों में 6.58 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल (शुक्रवार 25 मार्च) कोरोना वायरस के लिए 6,58,489 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 78,63,02,714 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
इसके अतिरिक्त, कोरोनो वायरस मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए, गृह मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में महामारी के प्रकोप के बाद लागू होने के दो साल बाद 31 मार्च से सभी कोविड -19 रोकथाम उपायों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। हालांकि, फेस मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों वैसे ही जारी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications