कोरोना की रफ्तार पड़ी सुस्त लेकिन एक्टिव केस बढ़े, 24 घंटों में 15,528 नए मामले, 1.43 लाख सक्रिय मरीज

कोरोना की रफ्तार पड़ी सुस्त लेकिन एक्टिव केस बढ़े, 24 घंटों में 15,528 नए मामले, 1.43 लाख सक्रिय मरीज

नई दिल्ली, 19 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में आज मंगलवार को गिरावट हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार (19 जुलाई) को भारत में पिछले 24 घंटों में 15,528 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 1407 कम हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब दैनिक मामले 20,000 से नीचे रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 25 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। बीते एक दिन कोरोना से 16,113 मरीज ठीक हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: बीते 24 घंटे 15,528 नए केस, 25 ने तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी |*News
    coronavirus

    देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 43 हजार 654 है। सक्रिय मामले कुल केसों का 0.33 प्रतिशत है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। भारत में कोरोना के कुल केसों की संख्या 43,073,062 है। वहीं कोरोना से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 5,25,785 हो गई है।

    भारत में कोविड के मामले सोमवार को चार दिनों में पहली बार 20,000 अंक से नीचे आए थे और 24 घंटों में 16,935 रिपोर्ट किए गए थे।

    कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,00, 33,55,257 है। पिछले 24 घंटों में 27 लाख 78 हजार 013 वैक्सीन डोज दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+