
आज फिर बढ़े आज कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 13, 313 नए केस, 38 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली, 23 जून: कोरोना वायरस के मामलों में आज गुरुवार (23 जून) को फिर से उछाल देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार (23 जून) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में आज बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13, 313 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 38 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल 10,972 डिस्चार्ज हुए है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है।

एक्टिव केसों की संख्या 83,990
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गए हैं। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोरोना केसलोएड में 2,303 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे पहले ये आंकड़े 81,687 थे। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.19 प्रतिशत शामिल है।

कोरोना से अब तक 5.24 लाख लोगों की हुई मौत
देश में कोरोना से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 5,24,941 हो गई है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना से कुल हुई रिकवरी की संख्या 4,27,36,027 है। 23 जून को दैनिक सकारात्मकता दर 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.96 करोड़ से अधिक
देश में कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,96,62,11, 973 है। देश में बीते 24 घंटों के अंदर 14 लाख 91 हजार 941 केस हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना के लिए 22 जून तक 85,94,93,387 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 6,56,410 नमूनों की जांच बुधवार को की गई है।

केरल में कोरोना के कितने मामले?
इस बीच केरल में ताजा कोविड-19 मामलों में बुधवार को राज्य में 3,890 संक्रमणों की रिपोर्ट के साथ मामूली गिरावट देखी गई है, केरल में कोरोना के कुल मामले 66,12,607 हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोवड-19 से 3,172 लोगों को बीमारी से उबरते हुए देखा गया है। केरल में कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 69,924 हो गया है। केरल में कोरोना का एक्टिव केस 25,044 हो गया है।