Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटों में 3,500 के पार नए केस; अब एक्टिव मामले हुए 40 हजार से ज्यादा
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 40,177 हो गई है।

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 3,720 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 40,177 हो गई है। राहत की बात यह है कि संक्रमित से ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में 7,698 लोग ठीक हुए हैं।
आपको बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को 3,325 नए मरीज मिले थे। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को 4,282 और इससे पहले रविवार को 5,874 नए मामले सामने आए थे। अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना से रिकवरी रेट 98.73% पहुंच चुका है। वहीं, पोजिटिविटी रेट 2.47 फीसदी है।
10 दिनों के आंकड़ों में समझें कोरोना के हालात
तारीख - नए संक्रमित
2 मई - 3,325
1 मई - 4,282
30 अप्रैल - 5,874
29 अप्रैल - 7,171
28 अप्रैल - 7,533
27 अप्रैल - 9,355
26 अप्रैल - 9,629
25 अप्रैल - 6,660
24 अप्रैल - 7,178












Click it and Unblock the Notifications