कोरोना से बेहाल दिल्ली, 24 घंटे में सामने आए 792 नए पॉजिटिव केस
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोज जो नए मामले सामने आ रहे हैं वो पिछले दिन का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बात अगर बीते 24 घंटे की करें तो दिल्ली में कोरोना वायरस के 792 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15 हजार 257 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 310 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 7264 हो गई है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 7690 है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 303 पहुंच गई।
कोरोना से क्या है देश का हाल
स्वस्थ्य मंत्रालय की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 हो गई है, जिसमें 83 हजार लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इधर बुधवार तक देश भर में कोरोना वायरस से 64,425 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक देश में 4,337 लोगों की मौत भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications