Coronavirus: दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या हुआ 158, डी-कंटेन किए गए 58 इलाके
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस महीने लगातार तीसरे दिन 1000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके साथ यहां कंटेंमेंट जोन की संख्या में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या कुल 158 हो गई है। इससे पहले कंटेनमेंट जोन की संख्या 147 थी। ऐसे में 2 दिन के दौरान कंटेनमेंट जोन की संख्या में 11 का इजाफा हुआ है। वहीं राजधानी में 58 नए इलाकों को डी-कंटेन किया गया है।
आपको बता दें कि कंटेनमेंट जोन में सख्ती ज्यादा होती है। कोरोना केस ज्यादा पाए जाने पर उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। यहां रह रहे लोगों के बाहर आने-जाने पर पाबंदी होती है। सिर्फ जरूरी सामान लेने जाने दिया जाता है।
दिल्ली में यहां-यहां इतने कंटेनमेंट जोन
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल में 3, ईस्ट में 11, नई दिल्ली में 4, नॉर्थ में 2, नॉर्थ-ईस्ट में 1, नॉर्थ-वेस्ट में 1, शाहदरा में 2, साउथ में 10, साउथ-ईस्ट में 10, साउथ-वेस्ट में 2 और वेस्ट दिल्ली में 12 जोन को दोबारा बदला गया है। बुधवार को इन इलाकों को सील कर दिया गया, अब राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 158 हो गई है।