आलिया भट्ट सहित इन स्टार्स ने शेयर की अपनी ' स्टे होम' सीरिज, खाली समय में घर पर कर रहे हैं ये काम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया जिसको देश की जनता का भी पूरा समर्थन मिला। जनता कर्फ्यू के चलते सड़कें खाली रहीं और लोगों ने पूरा समय घर के अंदर ही बिताया। कोरोना वायरस के चलते कई बॉलीवुड स्टार्स भी अपना कीमती समय घर पर बिता रहे हैं। सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को भी 31 मार्च तक के लिए रोक दिया गया है। ऐसे में स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दे रहे हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर किया अपना लाइफस्टाइल

आलिया भट्ट ने शेयर किया अपना लाइफस्टाइल

आखिरी बार 'गली बॉय' फिल्म में नजर आईं सुपरस्टार आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जो अब वायरल हो रही हैं। कोरोना वायरस के बीच आलिया भट्ट फ्री टाइम में किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर बुक की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि घर रहो और कोई किताब खत्म करो। बता दें कि आलिया इससे पहले अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ एक गेम भी खेलती नजर आई थीं।

कोरोना वायरस पर दिया ये संदेश

आलिया ने सोशल मीडिय पर कई और तस्वीरें शेयर की हैं । एक फोटो में वह बालकनी से सूर्यास्त देख रही हैं तो दूसरी तस्वीर में अपनी बहन शाहीन के साथ हैं। आलिया ने अपनी भी एक सेल्फी फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, घर पर रहें और सेल्फी लें क्योंकि छोटी घमंड ने कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई। इसके अलावा आलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना और कई और बॉलीवुड हस्तियां कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं। आलिया ने भी कैप्शन में लिखा, 'सावधान रहें और सुरक्षित रहें, अपने और अपने परिवार के लिए।'

View this post on Instagram

stay home & .... finish a book 📖😇

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

दीपिका और मलाइका कर रहे ये काम

आलिया भट्ट के जैसे ही कई और स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फोटो और वीडियो शेयर कर अपनी दिनचर्या के बारे में बताया है। दीपिका पादुकोण ने भी इस समय घर में आपना कीमती समय बिता रही हैं, उन्होंने मुंबई के लोगों को घरों में रहने के लिए धन्यवाद कहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह पौष्टिक भोजन पका रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे खाना पकाना बहुत पसंद है।

जान्हवी कपूर ने बनाई पेंटिंग

घर में रहते हुए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां कई विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रेरित हुई हैं, इससे पहले जान्हवी कपूर ने एक पेंटिंग के सामने खुद की तस्वीर पोस्ट की थी। कोरोना वायरस के बीच खाली समय में वह घर में पेंटिंग कर रही हैं, उन्होंने अपने भावनाओं को उजागर करने के लिए पेंट ब्रश और रंगों का सहारा लिया। बता दें कि कोरोना वायरस अब बॉलीवुड हस्तियां भी अछूती नहीं हैं, सिंगर कनिका कपूर के संक्रमित होने की खबर से पूरा बॉलीवुड हैरत में है। वह इसी महीने लंदन की यात्रा से भारत लौटीं थीं।

यह भी पढ़ें: Janata Curfew : कोरोना से बचने के लिए सलमान ने 'दबंग' अंदाज में की लोगों से अपील, कहा- ये कोई पब्लिक हॉलिडे नहीं है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+