देश में 24 घंटों के भीतर आए कोरोना के 79 हजार से ज्यादा केस, कुल मामले 64 लाख के पार
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 79,476 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,069 लोगों की मौत हुई है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 64,73,545 हो गई है, जिसमें 9,44,996 सक्रिय मामले, 54,27,707 रिकवर मामले, 1,00,842 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 2 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,78,50,403 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,32,675 सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए हैं। 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में गिरावट हुई है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
झारखंड में एक दिन में 736 नए मामले, 967 रिकवरी और 8 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 85,400 हो गए हैं, जिनमें 73,428 रिकवरी, 729 मौतें और 11,243 सक्रिय मामले शामिल हैं। हरियाणा में 1,476 नए मामले, 1,678 रिकवरी और 23 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,31,388 हो गए हैं, जिसमें 1,16,716 रिकवरी, 1,425 मौतें और 13,247 सक्रिय मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र में 15,591 नए मामले, 424 मौतें और 13,294 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,16,513 हो गए हैं, जिनमें 37,480 मौतें और 11,17,720 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 2,60,876 हैं। यहां मुंबई में 2,440 नए मामले और 42 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 28,472 और मरने वालों की संख्या 9,011 है।
उत्तराखंड में 311 नए कोविड मामले और 340 रिकवरी दर्ज की गई है। कुल मामले 49,559 हो गए हैं, जिसमें 40,176 रिकवरी और 636 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 2,920 नए मामले, 3,171 रिकवरी और 37 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 2,53,842 रिकवरी और 5,438 मौतों सहित कुल मामले 2,85,672 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 26,450 है। चंडीगढ़ में 155 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 12,212 हो गई है, जिनमें 1,881 सक्रिय मामले, 169 मौतें और 10,162 रिकवरी शामिल हैं।
राजस्थान में 2,211 नए मामले और 2,060 रिकवरी दर्ज की गई हैं। मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,39,696 हो गई है, जिनमें 20,942 सक्रिय मामले, 1,17,238 रिकवरी और 1,516 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 34 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में मामलों की कुल संख्या 15,300 हो गई है, जिनमें 3,115 सक्रिय मामले, 11,966 रिकवरी और 194 मौतें शामिल हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में 9,258 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब 77,482 सक्रिय मामले हैं और 1,35,144 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। यहां बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज से 31 अक्टूबर तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications