देश में 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 60975 नए केस आए, कुल मामले 31 लाख से अधिक हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 31 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60,975 नए मामले सामने आए हैं और 848 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,67,324 हो गई है, जिसमें 7,04,348 सक्रिय मामले, 24,04,585 ठीक मामले और 58,390 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,68,27,520 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,25,383 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Corona In India: 24 घंटे में Covid-19 के 60,975 नए केस दर्ज, कुल केस 31.67 लाख | वनइंडिया हिंदी
    कहां कितने मामले?

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में 35 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है और 461 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 492 हैं। अरुणाचल प्रदेश में 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं, कुल मामलों की संख्या 3312 हो गई है। केरल में 1,242 नए मामले, 1,238 रिकवरी और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 20,323 हो गई है। अब तक प्रदेश में 38,887 रिकवरी और 234 मौतें दर्ज की गई हैं। पश्चिम बंगाल में 2,967 नए मामले और 57 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,41,837 हो गई है, जिनमें 27,694 सक्रिय मामले, 1,11,292 रिकवरी और 2,851 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में कुल मामले 71 हजार से अधिक हुए

    राजस्थान में कुल मामले 71 हजार से अधिक हुए

    राजस्थान में एक दिन के भीतर 1346 नए मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। 14388 सक्रिय मामलों, 55981 डिस्चार्ज और 967 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 71955 हो गई है। हरियाणा में 1074 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 55460 हो गई है। पंजाब में 1,516 नए मामले सामने आए हैं, 13,798 सक्रिय मामलों, 28,357 रिकवर मामलों और 1,129 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 43,284 हो गई। महाराष्ट्र में 11,015 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 6,93,398 हो गए हैं। राज्य में सोमवार को 212 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 22,465 पहुंच गई है, जबकि कुल 1,68,126 मामले सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से 5,02,490 मरीज ठीक हुए हैं। मुंबई में 743 नए मामले, 1,025 रिकवरी और 20 मौतें दर्ज की गई हैं। अब यहां मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,091 हो गई है, जिनमें 18,263 सक्रिय मामले, 1,11,084 रिकवर मामले और 7,439 मौतें शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश में 1,292 नए केस आए

    मध्य प्रदेश में 1,292 नए केस आए

    मध्य प्रदेश में 1,292 नए मामले और 17 मौतें दर्ज की गई हैं। 11,944 सक्रिय मामलों, 41,231 रिकवरी और 1,246 मौतों सहित अब मामलों की कुल संख्या 54,421 हो गई है। दिल्ली में 1,061 नए मामले, 1,200 ठीक मामले और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 1,62,588 है, जिसमें 1,46,588 रिकवर मामले, 11,626 सक्रिय मामले और 4,313 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 412 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 15529 हो गई है। तमिलनाडु में 5,967 नए मामले और 97 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामले 3,85,352 हो गए हैं, जिसमें 3,25,456 डिस्चार्ज मामले और 6,614 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 53,282 है।

    गुजरात में कितने मामले हैं?

    गुजरात में कितने मामले हैं?

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4677 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 49288, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,40,107 हैं। रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 72.82 हो गया है। अभी तक कुल 2987 लोगों की मौत हुई है। बिहार में 1,227 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 24,318 है। हिमाचल प्रदेश में 21 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 5,022 हो गए हैं, जिसमें 1,485 सक्रिय मामले, 3,461 रिकवरी मामले और 27 मौतें शामिल हैं। गुजरात में 1067 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 87,846 हो गए हैं। राज्य में एक दिन में 13 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 2,910 हो गई है, जबकि 70,250 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+