VIDEO: छोले-भटूरे वाले ने नाले के पानी में धोईं प्लेटें, लोग बोले- हमारे यहां तो कोरोना वायरस भी मर जाएगा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद केंद्र और राज्यों की सरकारें इसकी रोकथाम में जुटी हैं। सरकार ने लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि क्या करें और क्या ना करें। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे कोरोना वायरस से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

ठेले पर छोले-भटूरे बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल

ठेले पर छोले-भटूरे बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में ठेले पर एक शख्स को नाले के पानी से छोले-भटूरे की प्लेट को साफ करते देखा जा सकता है। इसको सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो में सड़क किनारे छोले-भटूरे और पुलाव का ठेला लगा है और वहीं पर एक शख्स ग्राहकों द्वारा खाने के बाद रखी गई प्लेट्स को नाले के पाने से प्लेट धो रहा है। इस वीडयो पर लोगों के तरह-तरह के रीएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यहां आकर तो कोरोना वायरस भी मर जाएगा।

Recommended Video

    VIDEO: छोले-भटूरे वाले ने नाले के पानी में धोईं प्लेटें

    'भारत में कोरोना वायरस की ऐसी की तैसी'

    जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोरोना वायरस तो डर ही गया होगा।' इसी तरह के कई कमेंट्स आए हैं। जगजीत सिंह नाम के फेसबुक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को 95 हजार से व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 4 हजार से ज्यादा शेयर हुए हैं। बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 30 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस चीन से निकलकर दुनिया के 60 देशों में फैल चुका है। इटली से भारत आए 16 नागरिकों की जांच रिपोर्ट भी साकारात्मक पाई गई है और उनके संपर्क में आए एक भारतीय ड्राइवर में भी कोरोना वायरस पाया गया है।

    क्या करें और क्या ना करें

    क्या करें और क्या ना करें

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर राज्यसभा में बताया कि 4 मार्च तक देश में कोरोना वायरस के 29 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और इन सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से वायरस से बचने के लिए क्‍या करें और क्‍या न करें की एक लिस्‍ट जारी की गई है। हालांकि, गाजियाबाद में मिले पॉजिटिव केस के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 30 हो गई है।

    • अपनी व्‍यक्तिगत सुरक्षा का ध्‍यान रखें।
    • बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं।
    • छींकते या खांसते समय अपने मुंह को ढंककर रखें।
    • साबुन और बहते पानी से अपने हाथ को साफ करें खासतौर पर तब जब हाथ गंदे हों।
    • एल्‍कोहल बेस्‍ड सैनिटाइजर से हाथों को साफ रखें।
    • प्रयोग में आ चुके टिश्‍यूज को यूज करने के तुरंत बाद बंद डस्‍टबिन में फेंक दें।
    • अगर आपकी तबीयत खराब है तो तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+