सिक्किम में कोरोना से पहली मौत, राज्य सरकार ने लॉकडाउन 1 अगस्त तक बढ़ाया

नई दिल्ली। सिक्किम सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को छह दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब राज्य में एक अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के प्रयासों के तहत राज्यभर में छह दिन के लिए बीते हफ्ते लॉकडाउन लागू किया था। ये लॉकडाउन रविवार को खत्म हो रहा था। इसे अब छह दिन और बढ़ाया गया है। चीफ सेक्रेटरी एससी गुप्ता ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद, यह फैसला किया गया कि सिक्किम में लागू लॉकडाउन की अवधि एक अगस्त सुबह छह तक बढ़ाई जाए।

few

सिक्किम में कोरोना से रविवार को पहली मौत दर्ज की गई है। सरकारी स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 26 जुलाई को राज्य में कोरोना से पहली मौत हुई है। 74 वर्षीय कोरोना पीड़ित ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने दुख जताया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए दिशानिर्देशों का पालन जारी रखने का आग्रह किया है। सिक्किम में अब तक संक्रमण के कुल 499 मामले राज्य में सामने आए हैं। वहीं देश में की बात करें तो देश में देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 14 लाख के पार पहुंच गए हैं।

देशभर में 25 मार्च से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहा था। इसके बाद अनलॉक के तहत बाजार खुलने लगे थे। हालांकि जुलाई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में अलग-अलग रूप में लॉकडाउन लौट आया है। उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रात के कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। बिहार में पटना समेत कई जिलों में 31 जुलाई तक लॉकडाउन है। कर्नाटक में रविवार को लॉकडाउन होता है। मणिपुर सरकार ने भी 23 जुलाई से बजे से दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+