कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 606 पर पहुंची, मध्य प्रदेश में पहली मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को 606 पर पहुंच गई है। वहीं इससे मरने वालों की संख्या 10 हो चुकी है। 553 का इलाज चल रहा है और 42 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला की कोरोना वायरस से बुधवार को मौत हो जाने से देश में कुल मरने वालों की संख्या दस हो गई है। बुधवार को कर्नाटक में कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं। कर्नाटक में अब तक 51 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus से Madhya Pradesh में पहली मौत, देशभर में Death का आंकड़ा 11 पहुंचा | वनइंडिया हिंदी
    corona positive cases rise to 606, Coronavirus, corona case in india, lockdown, health ministry, कोरोना वायरस, स्वास्थ्य मंत्रालय

    बुधवार को मध्य प्रदेश में कोरोना से यह पहली मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से नौ लोग पीड़ित हैं। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव दो नए मरीजों की पहचान हुई है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार इंडोनेशियाई नागरिकों और चेन्नई से उनके गाइड का सलेम मेडिकल कॉलेज में टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 122 तक पहुंच गई है। इसमें 14 से ज्यादा लोग नेगेटिव स्टेज पर हैं। बुधवार को सांगली से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार से हैं। केरल में कोरोना मरीजों की संख्या 118 पहुंच गई है। केरल में आज नौ और नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उनमें से चार दुबई से, एक यूके और एक फ्रांस से लौटे हैं।

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिनमें एक विदेशी नागरिक शामिल है। हरियाणा में 28 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 29 लोग इससे संक्रमित हैं। लद्दाख में 13 और तमिलनाडु में 18 लोग इस वायरस की चपेट में हैं। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में नौ-नौ लोगों को इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+