पीएम मोदी की बैठक से पहले बोले चिदंबरम- गरीबों को नकद देने की मांग करें सभी सीएम

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोरोना और लॉकडाउन पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं इस चर्चा के शुरू होने से ठीक पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी गरीब परिवारों के खाते में सहायता राशि पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अपील की है कि वे प्रधानमंत्री से इस बारे में बात करें।

पीएम मोदी की बैठक से पहले बोले चिदंबरम- गरीबों को नकद देने की मांग करें सभी सीएम

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि गरीबों की नौकरी चली गई है और उनकी जमापूंजी समाप्त हो गई है। वे अब मुफ्त भोजन पाने के लिए कतारों में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए केवल 65,000 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो आर्थिक रूप से व्यवहार्य है। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'सीएम अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, वी नारायणसामी, उद्धव ठाकरे और ई पलानीस्वामी को आज पीएम मोदी को बताना चाहिए कि जैसे जिंदगियां अहम हैं, वैसे ही गरीबों की आजीविका भी महत्वपूर्ण हैं। '

चिदंबरम ने आगे लिखा कि गरीबों ने बीते 18 दिनों में अपनी नौकरी या स्वरोजगार खो दिया है। उनकी थोड़ी बहुत बचत अब समाप्त हो चुकी है। बहुत से लोग खाने के लिए लाइनों में खड़े हुए हैं।' चिदंबरम ने पूछा कि क्या राज्य गरीबों को इसी तरह भूखा देख सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को मांग करनी चाहिए कि हर गरीब परिवार के खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर किया जाए। गरीबों की याद दिलाना उनकी सर्वसम्मत मांग होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+