Corona Live: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,528 नए मामले सामने आए
नई दिल्ली, 17 जुलाई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के केसों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,528 नए मामले सामने आए और 49 मौतें दर्ज की गईं हैं, जबकि देश में अब तक कुल 199.98 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
Recommended Video
Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid-19 के 8 हजार से ज्यादा नए केस| वनइंडिया हिंदी | *News
कोरोना के पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
कोरोना अपडेट 04 जुलाई: बीते 24 घंटों में 16,135 नए केस, 24 मौतें
देश में सोमवार (04 जुलाई) को कोरोना वायरस के 16,135 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 13 हजार 958 कोविड से रिकवर हो गए हैं। देश में इस दौरान कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,13,684 है। वहीं डेली पॉजिटिविटी दर 4.85 फीसदी है। वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,97,98,21,197 है।
कोरोना अपडेट 03 जुलाई: बीते 24 घंटों में 16,103 नए केस, 31 मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार 03 जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,103 नए केस सामने आए हैं। वहीं 31 मौतें हुई हैं और 13,929 डिस्चार्ज हुए हैं। देश में एक्टिव केस 1,11,711 है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.27 प्रतिशत है। कोरोना रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,97,95,72,963 है।
कोरोना अपडेट 02 जुलाई: बीते 24 घंटों 17,092 नए केस, 29 मौतें
देश में बीते 24 घंटों कोरोना के देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,092 नए केस सामने आए हैं। वहीं 29 लोगों की मौत हो गई है। देश में इस दौरान एक दिन में 14,684 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 1,09,568 है। डेली पॉजिटिविटी दर 4.14% है। वहीं वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,97,84,80,015 है।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 14,413 लोग हुए ठीक, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.40%
कोरोना अपडेट: भारत में पिछले 24 घंटों में 17,070 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 14,413 लोग ठीक हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में 23 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,07,189 है। दैनिक सकारात्मकता दर 3.40 फीसदी है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1, 97,74,71,041 है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications