कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की हुई पहचान, ब्रिटेन में हजार से ज्यादा मिले केस, तेजी से फैलता है ये वेरिएंट
कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की हुई पहचान, ब्रिटेन में हजार से ज्यादा मिले केस, तेजी से फैलता है ये वेरिएंट
लंदन: Coronavirus new variant found in britain: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार पाया गया है। कोविड-19 का ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है। इस वेरिएंट के एक हजार से ज्यादा केस ब्रिटेन में मिल चुके हैं। यूके के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में ब्रिटेन में कोविड-19 के एक नए प्रकार के ( (वेरिएंट) की पहचान हुई है। जो खासकर दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि देश में कोरोना वायरस का जो प्रकार फिलहाल है, उससे ज्यााद तेजी से ये वेरिएंट फैल रहा है।

कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की वजह से राजधानी लंदन के आसपास कई इलाकों में मंगलवार को सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। ब्रिटेन के सरकार ने भी संसद में इस बात की घोषणा की है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।
पीटीआई-भाषा के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को कहा है कि इन इलाकों में सिर्फ सात दिनों संक्रमण के मामले दोगुने दर से बढ़ रहे हैं। जिसके लिए सरकार को फौरन निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है। सरकार ने कहा है कि लंदन और इसके आसपास के इलाकों में टीयर-3 स्तर के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, वैज्ञानिकों ने इंग्लैंड के दक्षिण में वायरस के एक "नए प्रकार" की पहचान की है जो संक्रमण को तेजी से फैलाने का कारण हो सकता है।
उन्होंने कहा है कि वर्तमान में यह सुझाव नहीं दे सकते हैं कि किस गंभीर मामले से कैसे बचा जाए। सब ये सलाह है कि टीका आने तक बिना किसी काम के घर से ना निकले।
वर्तमान में लंदन "टियर 2" में है, जिसका मतलब है कि आवश्यक दुकानें और सेवाएं खोल सकते हैं, लेकिन वर्तमान में यह देश में सबसे अधिक संक्रमण दर में से एक है।
टियर 3 यानी "बहुत हाई अलर्ट" का मतलब है कि बार, पब और कैफे से खाना ले जाने की इजाजत होगी। पार्लर, कपड़े की दुकाने, स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications