क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Coronaviurs के खौफ के बीच राहत वाली खबर, अब घर बैठे 10 मिनट में होगा COVID-19 का टेस्‍ट

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम मचा हुआ है। कई देशों में लॉकडाउन हो चुका है। बात अगर भारत की करें तो इससे अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी भी कोरोना वायरस की जांच और टेस्ट को लेकर यह दावे किए जा रहे हैं कि इसमें तेजी आनी चाहिए। इस वायरस के संक्रमण से अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस, चीन आदि जैसे देश सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। लेकिन अब इस दहशत के पल में एक खबर ऐसी आ रही है जो राहत देने वाली है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार की ICMR (Indian Council of Medical Research) ने IgG/IgM रैपिड टेस्ट को मंजूरी दे दी है, जिसमें घर पर ही एंटीबॉडी किट की मदद से 10 मिनट में कोरोना वायरस का पता लगाया जा सकता है।

Recommended Video

Coronavirus का नया Test, अब 5 Minutes में हो पता चल जाएगा COVID-19 के बारे में | वनइंडिया हिंदी
Coronaviurs के खौफ के बीच राहत वाली खबर, अब घर बैठे 10 मिनट में होगा COVID-19 का टेस्‍ट

इस टेस्‍ट को करने में महज 10 मिनट लगेगा और आप आसानी से जान पाएंगे कि आप जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं। इसके लिए संदिग्‍ध को किसी अस्‍पताल जाने की जरूरत नहीं है। केवल एक उंगली पर से खून देकर इसका परीक्षण किया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में यह परीक्षण करने का आग्रह किया है। बात करें अभी की परीक्षण प्रक्रिया की, तो उसमें पहले लक्षण वाले व्‍यक्ति को चिहिन्‍त कर, सलाह के लिए सामान्य चिकित्सक से बात करनी होती है। जिसके बाद लैब में टेस्‍ट किया जाता है और कुछ दिनों के अंतराल के बाद उसका परिणाम आता है कि वह व्‍यक्ति वायरस से संक्रमित है या नहीं।

वहीं इस किट की मदद से लक्षण वाले व्‍यक्ति खुद प्री-स्‍क्रिनिंग टेस्‍ट घर में कर सकते हैं। जिसके परिणामस्‍वरूप इस वायरस की शुरुआती स्‍टेज का पता लग सकता है। इसका परणिाम आपको 10 से 15 मिनट में मिल जाएगा यदि टेस्‍ट नेगेटिव आता है और आपमें लक्षण दिखाई देते हैं तो आप लैब टेस्‍ट करवा सकते हैं। जहां से आपको इसका फाइनल परिणाम मिल जाएगा। वैसे, यह दावा है क‍ि यह 92 प्रतिशत सही होता है।

Coronaviurs से संक्रमित हैं या नहीं? 10 मिनट में होगा टेस्‍ट

Sensing Self को मिली ICMR की मंजूरी

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपने कोरोनोवायरस निदान के प्रयासों को देखते हुए एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट विकसित करने के लिए 11 निजी संस्थाओं को मंजूरी दी है। इनमें से Sensing Self Ltd (सिंगापुर) सहित केवल दो संस्थाओं के परीक्षण किटों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे द्वारा मंजूरी दी गई है। कंपनी COVID 19 रैपिड टेस्ट किट (IgM / IgG) बनाती है।

प्री-स्‍क्रिनिंग टेस्‍ट के फायदे

  • यह काफी जल्‍दी परिणाम देता है।
  • आपको अस्‍पताल की तरह लंबी लाइन में लग कर टेस्‍ट के परिणाम का इंतजार करने की ज़रूरत नहीं है।
  • य‍ह काफी सस्‍ता है।
  • इससे आपको संक्रमण की स्‍टेज का पता लग सकता है।
  • आपको ज्‍यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। यह आसानी से उपलब्‍ध है।

COVID-19 के लिए रैपिड एंटीबॉडी किट के दिशा निर्देश निम्‍नलिखित हैं

  • यह टेस्‍ट रक्त / सीरम / प्लाज्मा पर किया जा सकता है।
  • इस टेस्‍ट का परिणाम 30 मिनट के भीतर आ जाता है।
  • संक्रमण के 7-10 दिनों के भीतर टेस्ट पॉजिटिव आता है।
  • यह COVID-19 संक्रमण के निदान के लिए अनुशंसित नहीं है।
  • पॉजिटिव टेस्‍ट SARS-CoV-2 के संपर्क में आने का संकेत देता है।
  • नेगेटिव टेस्‍ट COVID -19 संक्रमण को खारिज नहीं करता है।

जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि इस डिटेंशन का वक्‍त महज 10 मिनट है। जिसमें आपको किसी डॉक्टर या पेशेवर नर्स की ज़रूरत नहीं है। यह रक्त, सीरम और प्लाज्मा पर काम करता है। एक साथ 2 एंटीबॉडी के लिए टेस्ट आईजीएम और आईजीजी हो सकते हैं। यह तुरंत फील्ड स्क्रीनिंग प्रदान करता है। इटली, स्‍पेन, जर्मनी, यूके, चेक गणराज्‍य, स्‍विज, कोरिया, चाइना, लेबनन, जापान, दुबई, नीदरलैंड, यूएई और साउथ अमेरिका जैसे देशों में इस वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही 27 और देशों में यह प्रक्रिया तेजी से जारी है। डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में यह परीक्षण करने का आग्रह किया है। बात करें अभी की परीक्षण प्रक्रिया की, तो उसमें पहले लक्षण वाले व्‍यक्ति को चिहिन्‍त कर, सलाह के लिए सामान्य चिकित्सक से बात करनी होती है। जिसके बाद लैब में टेस्‍ट किया जाता है और कुछ दिनों के अंतराल के बाद उसका परिणाम आता है कि वह व्‍यक्ति वायरस से संक्रमित है या नहीं।

निम्नलिखित एंटीबॉडी आधारित रैपिड किट सीई-आईवीडी द्वारा अनुमोदित हैं

  • COVID-19 IgM-IgG Dual Antibody Rapid Test (CE-IVD): BioMedomics (+1- 9198903070, [email protected], USA)
  • One Step Test for Novel Coronavirus (2019-nCoV) IgM/IgG antibody (Colloidal Gold) (CE-IVD): Getein Biotech (+86-25-68568594, [email protected], [email protected], Nanjing, China)
  • COVID 19 Rapid Test Kit (IgM/IgG) (CE-IVD) (Sensing Self Ltd, Singapore,), also validated by NIV, Pune
  • COVID-19 IgG/IgM Rapid Test Cassette (Whole Blood/Serum/Plasma) (CEIVD): Hangzhou Biotest Biotech Co.,Ltd. ([email protected], +86-57- 158120625, China)
  • COVID-19 IgM/IgG test kit (CE-IVD) (AmonMed Biotechnology Co. Ltd, [email protected])
  • COVID-19 Antibody (IgG/IgM)Test Kit (CE-IVD) (Beijing Abace Biology Co., Ltd., [email protected])
  • Tigsun COVID-19 Combo IgM/IgG Rapid Test (CE-IVD) (Beijing Tigsun Diagnostics Co.,Ltd., [email protected])
  • 2019-nCoV IgG/IgM Rapid Test Cassette (CE-IVD) (BIOMAXIMA S.A, Poland, [email protected])
  • OnSite COVID-19 IgG/IgM Rapid Test (CE-IVD) (CTK Biotech, Inc., USA, [email protected])
  • COVID-19 IgG/IgM Detection Kit (Colloidal Gold) (CE-IVD) (Hunan Lituo Biotechnology Co., Ltd.,)
  • VivaDiag SARS-CoV-2 IgM/IgG rapid test. (CE-IVD) Vivacheck Lab (91- 4448544811, [email protected], [email protected] India office: Tamil Nadu)

निम्नलिखित एंटीबॉडी आधारित रैपिड किट ICMR-NIV, पुणे द्वारा मान्य हैं:

SARS-CoV-2 Antibody Test: Wondfo (+86-3032296083, [email protected], China), validated by NIV, Pune

ऐसे करें Self Sensing

Comments
English summary
New COVID-19 test can produce results in just 10 minutes!
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X