दुनिया की सबसे बड़ी होटल चेन ने 10000 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, वो भी बिना सैलरी
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी होटल चेन मैरियट इंटरनेशनल ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। ये छुट्टियां अनपेड होंगी यानी कर्मचारियों को इन छुट्टियों की सैलरी नहीं मिलेगी। कोरोनो वायरस महामारी की वजह से लोगों ने यात्रा करना बंद कर दिया है। जिस वजह से होटल बिजनेस ठप पड़ने लगा है। मैरियट ने लगभग अपने सभी लेवल के कर्मचारियों को छुट्टियों पर भेज दिया है। साथ ही कंपनी ने अपने कुछ होटलों को बंद करना भी शुरू कर दिया है।

मैरियट ने सीएनएन बिजनेस को दिए एक बयान में कहा कि उसका व्यवसाय कोरोना की महामारी के कारण गिर रहा है। वह अपने बिजनेस की डिमांड में महत्वपूर्ण गिरावट का अनुभव कर रहे हैं। मैरियट के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने सहयोगियों, अपने मेहमानों और अपने मालिकों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने व्यापार पर प्रभाव को कम करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
अब प्राइवेट लैब्स में भी होगा टेस्ट, वह भी फ्री
अब प्राइवेट लैब्स में भी कोरोना वायरस का टेस्ट होगा, वह भी बिल्कुल फ्री। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मंगलवार को इससे जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। हालांकि, अभी इसमें एक पेच है, कि प्राइवेट लैब्स को टेस्ट तो फ्री करने को कहा गया है, लेकिन किट उन्हें पैसे देकर खरीदने को कहा है। इससे पहले भी कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल कोरोना टेस्ट कर रहे थे। लेकिन इसमें पहली स्क्रीनिंग की 1500 और बाद में 3000 की फीस थी। ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश को ऐसी लैब्स की सख्त जरूरत है। गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि लैब कोरोना का टेस्ट करने के लिए योग्य चिकित्सक को ही काम कर लगाएं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications