Coronavirus लॉकडाउन में यहां फंसे हैं सलमान खान, आधी रात VIDEO शेयर कर कहा- डर लग रहा है

मुंबई। जानलेवा कोरोना वायरस के चलते लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन पर है। जो जहां है, खुद को वहीं कैद कर रखा है। जरूरी भी है क्‍योंकि अगर कोरोना से जंग जीतना है तो खुद को घर में कैद रखना है। भारत में भी इस महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। 4000 से ज्‍यादा लोग संक्रमित हैं और करीब 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में भी 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन का असर आम से लेकर खास लोगों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसका असर आम से लेकर खास लोगों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। कोरोना वायरस लॉकडाउन से बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान भी प्रभावित हुए हैं। इसकी जानकरी सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दी है। उन्होंने ने बताया 'वो तीन हफ्ते से अपने घर से दूर हैं।' और क्‍या बताया सलमान खान ने

सलमान ने VIDEO डालकर बयां किया पिता से न मिलने का दर्द

सलमान ने VIDEO डालकर बयां किया पिता से न मिलने का दर्द

सलमान खान ने रविवार आधी रात को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों बातें करते हुए दिख रहे हैं और कहते हैं कि हम लोग डर गए हैं। वीडियो में सलमान खान अपना और निर्वान के बारें में बताते हुए कहा कि, 'हमलोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए, लेकिन अब हम यही पर हैं। ऐसे माहौल को देखकर हम भाई डर गए हैं। वीडियो में सलमान निर्वान से पूछते हैं कि उन्‍होंने अपने पापा सोहेल को कब से नहीं देखा है? निर्वान जवाब देते हैं, 'तीन हफ्ते हो गए हैं।' सलमान इसके बाद कहते हैं कि उन्‍होंने भी तीन हफ्ते से अपने पिता सलीम खान को नहीं देखा है, क्‍योंकि वो घर पर अकेले हैं।

'जो डर गया समझो वो बच गया'

'जो डर गया समझो वो बच गया'

वीडियो में सलमान आगे निर्वान से पूछते हैं कि क्‍या उन्‍हें वह डायलॉग याद है- जो डर गया समझो मर गया। निर्वान इस पर हाम‍ी भरते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं, 'ये डायलॉग यहां पर अप्‍लाई नहीं करता। हमलोग डर गए हैं और बड़ी बहादुरी से कहते हैं कि हमलोग डर गए हैं।' इसके बाद सलमान निर्वान से पूछते हैं कि उनको क्‍या लगता है। इस पर निर्वान कहते हैं कि बेहतरी इसी में है कि लोग अपने घरों में रहें और एक-दूसरे से दूर रहें, क्‍योंकि तभी यह जल्‍द खत्‍म होगा।

सलमान चले गए फार्म हाउस, गैलेक्‍सी में अकेले हैं सलीम खान

कुल मिलाकर सलमान यही कह रहे हैं कि इस वक्त कोरोना वायरस से डरना सही है। लोगों का घर में रहना या जहां हैं वहीं रुकना उनके लिए और दूसरों के हित में है। सलमान खान का यह वीडियो बड़ी तेजी से देखा जा रहा है। पोस्‍ट होने के महज 53 मिनट में इस वीडियो को 5,55,297 बार देखा चुका है। बता दें कोरोना वायरस की वजह से जैसे ही फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगाई गई तो सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल स्थ‍ित अपने फार्म हाउस में रहने चले गए थे। जनता कर्फ्यू के दौरान उनके पिता सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट पर अकेले नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+