कोरोना के कहर के बीच तमिलनाडु ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ानेन का फैसला लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने प्रदेश में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि देशव्यापी हड़ताल 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे।

कोरोना के कहर के बीच तमिलनाडु ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया

Recommended Video

    Lockdown: 14 April को सुबह 10 बजे PM Modi का संबोधन, जानिए किसे मिलेगी छूट | Corona| वनइंडिया हिंदी

    ऐसे में माना जा रहा है कि पूरे देश में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने पर फैसला लिया जा सकता है।तमिलनाडु से पहले, सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी थी। महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक सर्वाधिक 149 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में 1985 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 217 लोगों का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    इसके अलावा ओडिशा सरकार ने भी राज्य में 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य है। ओडिशा में कोरोना के 54 मामले सामने आए हैं। इनमें 12 ठीक हो चुके हैं और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब में कोविड 19 के 151 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 5 ठीक हो चुके हैं जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+