अस्पताल में थम नहीं रहे कनिका के नखरे, डॉक्टर हुए परेशान

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही के चलते पहले दर्जनों लोगों पर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। उसके बाद अब जिस अस्पताल में वह भर्ती हैं, वहां उनके नखरों की वजह से अस्पताल प्रशासन को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कनिका कपूर लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन यहां वह खाने की चीजों, कमरे वगैरह को लेकर अस्पताल प्रशासन को परेशान कर रही हैं। जिसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर आरके धीमन ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

कमरे में एसी, टीवी, सबकुछ है

कमरे में एसी, टीवी, सबकुछ है

डॉक्टर धीमन ने कहा कि कनिका कपूर को अस्पताल में उपलब्ध सबसे बेहतर सेवा दी जा रही है। लेकिन उन्हें बतौर मरीज हमारे साथ सहयोग करना चाहिए, नाकि वह अपने स्टार वाले नखरे दिखाएं। उन्हें अस्पताल के किचन की ओर से ग्लूटेन मुक्त खाना मुहैया कराया जा रहा है। कनिका को हमारे साथ सहयोग करना चाहिए। यही नहीं डॉक्टर धीमन ने बताया कि अस्पताल में कनिका कपूर को आइसोलेशन वार्ड में हर वो सुविधा मुहैया कराई गई है, जिसे हम उपलब्ध करा सकते हैं। उन्हें एक कमरा दिया गया है, जहां पर अटैच्ड टॉयलेट है, मरीज का बिस्तर है, टीवी लगी है। उनके कमरे में एसी लगी है, जिसकी अलग से एक यूनिट है।

हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है

हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि कनिका कपूर को हर संभव सुविधा मुहैया कराई गई है, लेकिन सबसे पहले उन्हें मरीज की तरह से बर्ताव करना चाहिए, नाकि एक स्टार की तरह। बता दें कि कनिका कपूर हाल ही में लंदन से वापस लौटी हैं, जिसके बाद उनके भीतर कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। अहम बात यह है कि लंदन से वापस लौटने के बाद कनिका कपूर ने लापरवाही बरतते हुए खुद को 14 दिन तक आइसोलेट नहीं किया और लखनऊ में कई पार्टियों में हिस्सा लेती रही, जिसके बाद कई लोगों पर इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है।

कई हस्तियों ने की थी शिरकत

कई हस्तियों ने की थी शिरकत

बता दें कि कनिका कपूर लखनऊ की जिस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची थीं उसमे राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत भी पहुंचे थे। हालांकि दोनों का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और बड़े नाम शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+