Coronavirus: सेना के मेजर रैंक के ऑफिसर इनफेक्‍शन के डर के बाद अस्‍पताल में भर्ती

इंदौर। कोरोना वायरस ने अब भारत में भी लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। वायरस के संपर्क में अब इंडियन आर्मी के एक ऑफिसर के आने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि यह ऑफिसर पिछले दिनों ईरान से लौटा था। इस ऑफ‍िसर को आइसोलेशन में रखा गया है और इस पर भी अलग-अलग खबरें आ रही हैं। मध्‍य प्रदेय के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के एक अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि ऑफिसर की उम्र 32 साल का है और मेजर रैंक पर हैं। आपको बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं।

corona-india-150

सैंपल भेजे गए टेस्‍ट्स के लिए

पहले खबरें आई थीं कि ऑफिसर को उनके घर पर ही क्‍वारटाइन करके रखा गया है। मगर अब जो जानकारी आ रही है कि उसके मुताबिक आफिसर को महू स्थित मिलिट्री ऑफिसर में आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इन्‍होंने सोमवार को गले में तकलीफ की शिकायत की थी। ऑफ‍िसर 25 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान से वापस लौटे हैं। डॉक्‍टर संतोष सिसोदिया जो कि डिस्‍ट्रीक्‍ट इन-चार्ज ऑफ इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम हैं, उन्‍होंने इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया है कि गले में तकलीफ के बाद ऑफिसर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्‍टर ने बताया है कि उनकी हालत फिलहाल ठीक है और उन्‍हें अंडर ऑव्‍जर्वेशन रखा गया है। उनके खून और लार की जांच को पुणे स्थित नेशपल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है। ईरान में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। इस देश में 2,336 लोग बीमारी से संक्रमित हैं।

27 साल की युवती के टेस्‍ट निगेटिव

इस बीच 27 साल की एक युवती जो इटली में पढ़ाई कर रही थी, उसे इंदौर के महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो दिनों से अस्‍पताल में भर्ती इस युवती के कोविड-19 वायरस के संपर्क में आने का खतरा था। हालांकि युवती के सभी टेस्‍ट्स निगेटिव आए हैं। एक स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले वह इटली में एक पार्टी अटेंड करके लौटी है और एक व्‍यक्ति जिसके टेस्‍ट्स बाद में पॉजिटिव आए हैं, वह भी इसी पार्टी में मौजूद था। ऐसे में इस बात का डर था कि उसमें भी वायरस के लक्षण हो सकते हैं। इटली में कोरोना वायरस की वजह से 52 लोगों की मौत हो चुकी है और 1700 लोग संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+