Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन के खराब PPE और रैपिड किट भेजने के बावजूद भारत मंगाएगा और सामान, जल्द पहुंचेंगी 20 फ्लाइट

नई दिल्ली। चीन से हाल ही में आई रैपिड टेस्टिंग किट की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने के बावजूद भारत चीन से मेडिकल सप्लाई जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि बीते दो हफ्ते में 12 विमान चीन के पांच शहरों से भारत आए हैं। इनमें करीब 400 टन मेडिकल से जुड़ी चीजें आई हैं। इनमें पीपीई किट्स, थर्मामीटर, रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट, आरटीपीसीआर टेस्ट किट शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: Rapid kit में खराबी, पर China से जारी रहेगा Medical उपकरणों का Import | वनइंडिया हिंदी
    चीन से जल्द पहुंचेंगी 20 फ्लाइट

    चीन से जल्द पहुंचेंगी 20 फ्लाइट

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि आने वाले दिनों में चीन से करीब 20 और फ्लाइट मेडिकल सामान की सप्लाई लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में ये और बढ़ सकता है। हाल ही में चीन से पीपीई और उसके बाद रैपिड किट मंगाए गए थे। दोनों ही बार गुणवत्ता के मामले में ये खरे नहीं उतरे। कई एक्सपर्ट ने इनके नतीजों पर सवाल खड़े किए थे। कई राज्यों ने शिकायत की है कि इसके नतीजों में 6 फीसदी से 71 फीसदी का उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आईसीएमआर ने कहा है कि ये बिल्कुल भी स्वीकार योग्य नहीं है और हो सकता है कि किट को बदलने की जरूरत पड़े।

    गुणवत्ता के मामले को देख रहा ICMR

    गुणवत्ता के मामले को देख रहा ICMR

    चीन से पहले आई किट्स की गुणवत्ता को लेकर सवाल पर सरकार की ओर से कहा गया है कि इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च इस मामले को देख रहा है। कुछ रिजल्ट को लेकर शिकायत आई है लेकिन अभी वो किसी फाइनल नतीजे पर नहीं हैं।

    भारत ने जो रैपिड टेस्ट किट चीन से मंगवाए थे उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए राजस्थान ने तो रैपिड किट से जांच तक को रोक दिया। जिसके बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी अगले दो दिनों तक सभी राज्यों को इस किट से जांच रोकने को कहा है। चीन से आए किट्स पर कई सवाल उठ रहे हैं।

     पीपीई, रैपिड किट को लेकर भी चीन पर सवाल

    पीपीई, रैपिड किट को लेकर भी चीन पर सवाल

    रैपिड टेस्टिंग किट से पहले चीन से आई पीपीई किट पर भी सवाल उठे थे। बताया गया है कि ये पीपीई किट घटिया किस्म की हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पीपीई किट को लेकर चीन की आलोचना हुई है। बावजूद इन सब के भारत ने एक बार फिर चीन पर भरोसा किया है। कई दूसर देशों से भी भारत टेस्टिंग किट मंगा रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+