Coronavirus: पिछले 24 घंटों में सामने आए 4282 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या घटी
Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4282 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस की बात करें तो इसमे गिरावट देखने को मिली है।

coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4282 नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1750 मरीज ठीक हुए हैं जिसकी वजह से सक्रिय कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 47246 हैं।
देश में अभी तक कोरोना से कुल 531547 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को देश में कोरोना के 5874 नए मामले सामने आए थे, जबकि कोरोना के सक्रिय केस 49015 थे। डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो सोमवार को यह 4.92 फीसदी पहुंच गई है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी है।
देश में अभी तक कोरोना के कुल 44949671 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि सक्रिय केस सिर्फ 0.11 फीसदी हैं। देश में कोरोना की रिकवरी दर 98.71 फीसदी है। कोरोना से देश में कुल 44370878 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 1.18 फीसदी मरीजों की मौत हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला था। इस अभियान के तहत देश में 220.66 वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications