Coronavirus in India Updates: भारत में कोविड केस फिर बढ़े, सक्रिय मामले 5,364 पहुंचे
Coronavirus in India Updates: भारत में कोविड-19 मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 4,302 से बढ़कर 4,866 हो गई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 7 मरीजों की मौत हुई है। देशभर में स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भीड़भाड़ से बचना और मास्क का उपयोग फिर से जरूरी हो सकता है।

कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
गुजरात में कोविड-19 के 167 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 167 नए मामले सामने आए हैं, जो राज्य में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को दर्शाता है। इसके साथ ही गुजरात का सक्रिय मामलों का आंकड़ा 615 तक पहुंच गया है, जबकि देशभर में कुल सक्रिय केस 4,866 दर्ज किए गए हैं।
इंडोनेशिया में कोविड-19 अलर्ट
पड़ोसी देशों सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने स्वास्थ्य मंत्री बुडि गुनादी सादिकिन को जकार्ता स्थित राजभवन (स्टेट पैलेस) में तत्काल बैठक के लिए बुलाया। इस बैठक में देश में संभावित कोविड प्रकोप और रोकथाम की तैयारियों पर चर्चा हुई।
कोविड मामलों में जबरदस्त उछाल
भारत में कोविड-19 मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 4,302 से बढ़कर 4,866 हो गई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 7 मरीजों की मौत हुई है। देशभर में स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भीड़भाड़ से बचना और मास्क का उपयोग फिर से जरूरी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications