कोरोना केसों में गिरावट लेकिन मौत के आंकड़ बढ़े, बीते 24 घंटों में 2,685 नए मामले, 33 मौतें
कोरोना केसों में गिरावट लेकिन मौत के आंकड़ बढ़े, बीते 24 घंटों में 2,685 नए मामले, 33 मौतें
नई दिल्ली, 28 मई: भारत में बीते दिनों के मुकाबले कोरोना वायरस केसों में गिरावट आई है लेकिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय के शनिवार (28 मई) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2,685 नए कोविड मामले दर्ज किए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 0.9% कम है। देश में बीते 24 घंटों में 33 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं एक दिनों में 2,158 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं।
Recommended Video

भारत में क्या है कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 16,308 है। वहीं कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,31,50,215 हो गई है। कोविड-19 से अब तक देश में कुल 5,24,572 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना से रिकवर होने वालों की कुल संख्या 4,26,09,335 हो गई।

कोरोना रिकवरी रेट 98.75%
भारत में अभी भी कोरोना रिकवरी रेट की स्थिति ठीक है। वर्तमान में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की बात करे तो देश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कुल 14,39,466 वैक्सीन डोज दी गई है। वहीं भारत में अब तक 1,93,13,41,918 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

किन राज्यों से आ रहे हैं सबसे अधिक कोरोना केस?
सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में 723 मामलों के साथ केरल पहले नंबर पर है। इसके बाद महाराष्ट्र में 536 मामले, दिल्ली में 445 मामले, हरियाणा में 236 मामले और कर्नाटक में 171 मामले हैं। इन पांच राज्यों में 78.62% नए रोगियों का निदान किया गया, अकेले केरल नए मामलों के 26.93% के लिए जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications