Coronavirus: गाजियाबाद डीएम ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानें किन मामलों में मिलेगी छूट
Coronavirus: गाजियाबाद डीएम ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानें किन मामलों में मिलेगी छूट
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर भारत में बढ़ता ही जा रहा हैं। देश भर में लॉकडाउन के बावजूद लगतार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। इसी के चलते मोदी सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश दिया था। वहीं अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश जारी किया हैं।


डीएम के आदेश के अनुसार, कोविद -19 के बढ़ते मामलों और आगामी ईद त्योहार के मद्देनजर लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का आदेश दिया गया है। आदेश के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय होगा, बिना फेस कवर के बाहर जाना भी दंडनीय अपराध होगा, सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या अधिक लोगों का जमावड़ा प्रतिबंधित है। बता दें जिले ने मंगलवार को आठ नए कोविद -19 मामलों की सूचना दी। क्षेत्र का टैली 103 मामलों तक पहुंच गया है। इनमें से 50 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications