राफेल इफेक्ट: तय समय पर भारत नहीं आएंगे राफेल विमान, कुछ हफ्ते लेट होगी होगी डिलीवरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से राफेल विमान की डिलीवरी भी समय पर नहीं हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक, फ्रांस और भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण राफेल लड़ाकू विमान की पहले बैच की डिलीवरी में तय समय से कुछ हफ्तों की देरी से होगी। फ्रांस और भारत दोनों ही कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित हैं और कामधंधा पूरी तरह बंद है। इसका असर राफेल डील पर भी पड़ा है।

Recommended Video

      Corona impact: Rafale लड़ाकू विमानों की Delivery में होगी इतने समय की देरी | वनइंडिया हिंदी
      महाराष्ट्र के बांद्रा और गुजरात के सूरत में हजारों मजदूरों के सड़कों पर उतरने के बाद केजरीवाल ने ये अपील की है।

      भारतीय वायुसेना की ओर से कहा गया कि लॉकडाउन के कारण फिलहाल डिलीवरी शेड्यूल को कुछ हफ्तों के लिए आगे कर दिया गया है। फ्रांस से डिलीवरी में देरी के अलावा, अंबाला एयरबेस में भी कुछ तैयारियां पूरी होनी बाकी हैं, जो फ्रांसीसी मूल के लड़ाकू विमानों के पहले स्क्वाड्रन के घर जा रही है। इस विमान को अगले महीने मई के अंत तक भारत पहुंचना था, लेकिन अब कुछ हफ्तों की देरी होगी। इसमें कितनी देरी होगी ये लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

      भारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 10,815 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 1463 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं कल से आज तक 29 मौतें हुई हैं। जिसके बाद इससे हुई कल मौतों की संख्या 353 हो चुकी है। वहीं अब तक अब तक 1190 लोग ठीक हो चुके हैं। 9272 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 2334, दिल्ली में 1510, तमिलनाडु में 11173, राजस्थान में 873, मध्य प्रदेश में 604, तेलंगाना में 562 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

      दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख के करीब पहुंच गई है। दुनियाभर में अब तक 19,23,850 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 23,640 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+