कोरोना: विदेश से आ रही मदद पर विवाद, राहुल गांधी ने केंद्र के सामने दागे 5 तीखे सवाल
नई दिल्ली, मई 05। कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिए दुनियाभर के देश आगे आए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सिंगापुर समेत कई देश मेडिकल किट से लेकर ऑक्सीजन कंटेनर्स तक भारत पहुंचा रहे हैं। विदेश से आ रही मदद काफी राहत देने वाली है लेकिन अब देश में इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र से सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में पूछा, 'भारत को अभी तक किन सामानों की आपूर्ति मिली है? वे कहां हैं? उनसे किसे फायदा हो रहा है? उन्हें राज्यों को कैसे आवंटित किया जाता है? पारदर्शिता क्यों नहीं है? भारत सरकार के पास इसका कोई जवाब है?'
Recommended Video

गौरतलब है कि भारत को मिल रही विदेशी मदद अब देश में पहुंचने लगी है, रोजाना विदेशी फ्लाइट और भारतीय वायुसेना विदेश से मिलने वाली सहायता को भारत पहुंचा रहे हैं। इस बीच केंद्र पर आरोप लग रहा है कि विदेशी मदद को राज्यों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है, इसमें देरी हो रही है। वहीं इन आरोपों के बीच केंद्र सरकार का कहना है कि 24 अलग-अलग कैटेगरी के मेडिकल इक्विपमेंट जिनकी संख्या करीब 40 लाख है, की डिलीवरी या तो हो चुकी है या होने वाली है। इस मामले पर अब राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर केंद्र से सवाल पूछे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा 35 किलोग्राम खाद्यान्न, कोरोना प्रोटोकॉल के साथ होगा वितरण
विदेशी मदद पहुंचकर भी पड़ी रही
गौरतलब है कि अस्पतालों में बेड और दवाओं की कमी के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन के लिए भी हाहाकार मचा हुआ है। बहुत सारे मरीज ऑक्सीजन न मिलने से दम तोड़ चुके है। कोविड की इस भयावहता को देखते हुए दुनिया के करीब 40 देशों ने घोषणा की थी कि वे कोरोना वायरस के चलते आए इस संकट में भारत के लिए मेडिकल सप्लाई और सहायता भेजेंगे। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि कोविड-19 के लिए मदद की पहली खेप 25 अप्रैल को ही पहुंच चुकी थी लेकिन केंद्र ने इन जीवन रक्षक मेडिकल सप्लाई को राज्यों में वितरित करने की मानक प्रक्रिया (एसओपी) शुरू करने में एक सप्ताह का समय ले लिया। राज्यों को सप्लाई में ये देरी ऐसे समय में हुई जब अस्पताल ऑक्सीजन के लिए गिड़गिड़ा रहे थे और लोग ऑक्सीजन की कमी के चलते इस खतरनाक बीमारी से अपनी जान गंवा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications