क्या कोरोना लेगा विकराल रूप, 24 घंटे में आए 12 हजार से अधिक मामले, लोगों की बढ़ी चिंताएं

कोरोना संक्रमितों की संख्या में बीते 24 घंटों में काफी इजाफा हुआ है। 12 हजार से अधिक नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 65,286 हो गई है।

corona virus

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण लोगों के साथ ही सरकार की भी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। वहीं, देश भर में बीते 24 घंटे में कोविड के नए केसों की संख्या 12,591 है। साथ ही कुल एक्टिव केस की संख्या 65,286 है।

महामारी आए तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी इसका खतरा टला नहीं है। अगर कोरोना के मामलों में बीते दिनों नजर डाले तो 17 अप्रैल को 9111 नए मामले, 18 अप्रैल को 7633 मामले आए थे। जबकि 19 अप्रैल को कुल सक्रिय मामलों की संख्या 63,562 रही है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ी हुई है। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी इस मामले को लेकर चिंताएं जाहिर कर चुका है। आईएमए का कहना है कि कोरोना के बढ़ने का कारण कोविड प्रोटोकॉल के पालन में ढिलाई या नियमों का उल्लंघन है। साथ ही लोगों ने बिना मास्क के निकलना शुरू कर दिया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। इसके साथ ही टेस्टिंग काफी कम संख्या में की जा रही है।

अगर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमें की तैयारियों की बात करें तो देश में लगभग 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों को सतर्कता बनाए रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: Covid-19: इस राज्य में कोरोना टेस्ट के बिना नो एंट्री, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+