Nasal Vaccine on CoWin App: नेजल स्प्रे वैक्सीन कोविन ऐप पर भी होगी उपलब्ध
भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को अनुमति दे दी है। इस वैक्सीन को कोविन ऐप पर भी लोगों के लिए मुहैया कराया जाएगा। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है।

Nasal Vaccine on CoWin App: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने कोरोना की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में मुहैया कराया जाएगा। इस नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है, जिसे कोविन ऐप पर भी मुहैया कराया जाएगा। कोविन ऐप पर पहले से ही कई वैक्सीन उपलब्ध हैं, लेकिन भारत बायोटक की यह पहली नेजल वैक्सीन है जिसे लोगों को दिया जाएगा। इस वैक्सीन को लगाने के लिए इंजेक्शन की जरूरत नहीं होती है, इसे नाक में स्प्रे के जरिए दिया जाता है। भारत में यह पहली बूस्टर वैक्सीन है जिसे नेजल स्प्रे के जरिए लोगों को दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने कहा कि नेजल वैक्सीन को कोविन ऐप पर भी मुहैया कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नेजल वैक्सीन की सिर्फ एक बूंद से आप कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। बता दें कि कोविन एप पर भारत बायोटेक की कोवाक्सीन, सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड और कोवावैक्स, रूस की स्पुतनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कोर्बीवेक्स वैक्सीन का विकल्प उपलब्ध है।
इससे पहले संसद में कोरोना के हालात को लेकर मंसुख मांडविया ने कहा पिछले तीन वर्षों में वायरस की निरंतर बदलती प्रकृति ने वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक खतरा पैदा कर दिया है, जिसने लगभग हर देश को प्रभावित किया है। पिछले कई दिनों से पूरी दुनिया में कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लेकिन पिछले एक साल में भारत में निरंतर कोरोना के मामलों में कमी आई है। वर्तमान में प्रत्येक दिन औसतन 153 कोरोना के केस हर रोज देश में आ रहे हैं। वहीं पूरी दुनिया में हर रोज 5.87 लाख नए केस सामने आ रहे हैं. जापान, साउथ कोरिया, यूएसए फ्रांस,ग्रीस इटली जैसे देशों में कोरोना के केस और इससे मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में चीन में कोरोना के मामले बढ़े हैं।
Recommended Video
मंसुख मांडविया ने कहा कि भारत सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन, राज्य आपदा, इमरजेंसी कोविड पैकेज सहित कई मिशन के जरिए राज्यों को वित्तीय सहायता करके उन्हें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगातार मदद मुहैया कराई है। भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन के टीके लगाकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। विश्व में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार इसपर नजर रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications