शादियों को लगी कोरोना की काली नजर, शुभ मुहूर्तों की परवाह छोड़ कर्फ्यू से पहले फेरे लेने की तैयारी

नई दिल्ली, अप्रैल 15। साल 2021 की शुरुआत में कोरोना वायरस मामलों में कमी और वैक्सीन आने के बाद लोगों ने मान लिया था कि महामारी अब दम तोड़ चुकी है। हालांकि यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी और एक बार फिर कोरोना वायरस कई गुना ताकत के साथ वापस लौट आया है। अभी के हालात पिछले साल से भी कहीं ज्यादा खराब हैं, पहली बार देश में कोविड-19 मामलों ने 2 लाख का आंकड़ा पार किया है। बढ़ते संक्रमण के बीच एक बार फिर धूमधाम से शादी की उम्मीद लगाए लोगों के सपने को बड़ा झटका लगा है।

शादियों पर छाया कोरोना का संकट

शादियों पर छाया कोरोना का संकट

आपको बता दें कि भारत में मार्च से जून तक शादियों का सीजन होता है, शुभ मुहूर्त के चलते इस महीने देशभर में कई लोग शादी के बंधन में बंधते हैं। कोरोना वायरस मको लेकर परेशान सरकार ने एक बार फिर सख्त नियम लागू किए हैं जिसके चलते पहले से फिक्स हो चुकी शादियां या तो स्थगित हो रही हैं, या फिर मेहमानों की संख्या में कटौती करनी पड़ रही है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh Corona Cases: Corona ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 23 हजार केस | वनइंडिया हिंदी
    शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं कर रहे लोग

    शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं कर रहे लोग

    हालांकि राहत की खबर ये है कि किसी भी राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। महाराष्ट्र जैसे कोरोना का प्रकोप झेल रहे कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू (कोरोना कर्फ्यू) लागू किया है लेकिन फिर भी संक्रमण की रफ्तार में कोई कमी नहीं दिखाई दी है। इस बीच कोरोना कर्फ्यू का असर पहले से बुक हो चुकी शादियों पर जरूर दिखाई दे रहा है। कोरोना कर्फ्यू की वजह से अब लोग शुभ मुहूर्त का इंतजार किए बिना उससे पहले ही शादी पूरी करा रहे हैं।

    शादी से जुड़े रोजगार को भी खतरा

    शादी से जुड़े रोजगार को भी खतरा

    कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू किए गए नए नियमों के चलते लोगों को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ रहा है। उधर, शादियों से अपना रोजगार चलाने वाले साउंड सिस्टम, बैंडबाजा और कैटरिंग सहित कई अन्य लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के प्रभाव से फोटो-वीडियो के साथ ही ट्रैवल्स एजेंसी संचालक भी अछूते नहीं हैं। महामारी और सख्त नियमों की वजह से कई शादियों की बुकिंग कैंसिल हो गई है।

    दिन में शिफ्ट हो रही शादियां

    दिन में शिफ्ट हो रही शादियां

    वहीं, नाइट कर्फ्यू की वजह से रात में बुक हुई शादियां अब दिन में शिफ्ट की जा रही हैं, साथ ही आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी छोटी की जा रही है। बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन की वजह से कई शादियां टल गई थीं, हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने छोटे आयोजनों के साथ विवाह समारोह पूरा किया। वेडिंग प्लानर रिया पंत ने बताया कि कोरोना के कारण लोगों में काफी डर है।

    यह भी पढ़ें: शादी से पहले प्रेमी को भेजा था मैसेज, शादी के बाद इंस्टाग्राम चैट पढ़कर कोर्ट पहुंचा पति, जानिए क्या लिखा था?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+