कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में 62480 नए केस और 1587 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 18 जून। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62480 नए मामले सामने आए हैं जबकि 88977 लोग कोरोना से ठीकर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की बात करें तो यह संख्या 1587 है। देश में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल 2,97,62,793 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इसमे से 2,85,80,647 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से देश में अभी तक 3,83,490 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 7,98,656 है जोकि पिछले 73 दिनों के बाद 8 लाख से कम पर पहुंची है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में 62,480 नए मामले दर्ज, घटा मौत का आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      वहीं कोरोना टीकाकरण की बात करें तो देश में अभी तक 26,89,60,399 कोरोना की डोज दी जा चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रण के नए मामलों की बात करें तो 90 फीसदी मामले सिर्फ 10 राज्यों में सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले केरल में 12469, इसके बाद महाराष्ट्र 9830, आंध्र प्रदेश 9118, आंध्र प्रदेश 6151, तेलंगाना 5983, ओडिशा 3631, असम में 3447, इसके बाद पश्चिम बंगाल 3018,तेलंगाना 1492 और पंजाब 728 है।

      उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कोरोना के जो गंभीर मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं उसमे 98 फीसदी ऐसे हैं जिन्हें कोरोना का टीका नहीं लगा है। जिन लोगों ने कोरोना का टीका लगवा लिया है वो जल्दी ठीक हो रहे हैं। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस 6019 हैं। लखनऊ के पीजीआई में 30, केजीएमयू में 50, लोहिया में 10 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। अधिकतम ये मरीज गंभीर हैं जिनका इलाज चल रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+