आगरा पर मंडरा रहा है कोरोना के 8 वेरिएंट का खतरा, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

नई दिल्ली, अगस्त 06। देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार बरकरार है। कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में लोग अभी भी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। मेट्रो सिटीज हों या फिर गांव देहात सभी जगह लोगों की लापरवाही देखने को मिल रही है। ऐसे में मेडिकल एक्सपर्ट ने चेताया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन लोगों के द्वारा नहीं किया गया तो पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक रूप ले लेगी।

Agra

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Agra पर मंडरा रहा Corona के 8 वैरिएंट का खतरा, जानें क्यों |वनइंडिया हिंदी

    लोगों की लापरवाही से बेकाबू हो सकता है संक्रमण

    इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, आगरा में किए गए एक सरकारी सर्वे में पाया गया है कि यहां लोग कोविड प्रोटोकॉल का कतई पालन नहीं कर रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ कई सरकारी कर्मचारी भी नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं, बावजूद इसके कि महामारी अभी कंट्रोल में है, लेकिन कभी भी ये महामारी बेकाबू हो सकती है। लोगों की इस अनदेखी को लेकर सीनियर डॉक्टर एसके कालरा का कहना है कि अगर लोग कोविड प्रोटोकॉल का इसी तरह से उल्लंघन करते रहे तो आगरा कोरोना की तीसरी लहर का बुरी तरह से सामना करेगा।

    लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं- एसके कालरा

    डॉक्टर एसके कालरा ने कहा है कि आगरा में हाल ही में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के साथ-साथ कप्पा वेरिएंट का एक मरीज मिला था। ऐसे में लोग अगर लापरवाही करते रहेंगे तो संक्रमण बहुत तेजी से फैलेगा। डॉ कालरा ने लोगों से अपील की है कि जैसे ही वैक्सीन का स्लॉट मिल जाए तो तुरंत वैक्सीन लगवाएं। हालांकि वैक्सीन लगने के बाद भी सावधानी जरूरी है, लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

    आगरा पर डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा अधिक

    वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब की नोडल प्रभारी डॉ आरती अग्रवाल ने भी चेताया है कि WHO पहले ही ये चेतावनी दे चुका है कि दुनियाभर में कोरोना के 8-9 वेरिएंट एक्टिव हैं। इन वेरिएंट के संक्रमित मरीज दुनियाभर में मिल रहे हैं। आगरा में कई लोगों की जान लेने वाला कोरोना के डेल्टा वेरिएंट पूरी तरह से जिम्मेदार था। हालांकि, एसएन मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ अंकुर गोयल ने कहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट उससे कहीं अधिक खतरनाक है। आगरा में डेल्टा प्लस वेरिएंट तीसरी लहर के लिए जिम्मेदार हो सकता है। आगरा में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ना इसलिए चिंताजनक है कि यहां देश के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+