बेंगलुरू में एक ही बिल्डिंग के 103 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक इमारत में रहने 103 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि हाल ही में बिल्डिंग में दो बड़ी पार्टियां हुई थीं, जिसके बाद ये मामले सामने आए हैं। एक साथ कोरोना के इतने ज्यादा मामले सामने आने के बाद अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

बेंगलुरु महानगर पालिका कमिश्नर एन मंजूनाथ प्रसाद ने बताया है कि अपार्टमेंट के 1052 लोगों का टेस्ट किया गया था, जिसमें में से 103 लोगों कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिनमें एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, बाकी सभी होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य अधिकारी अब इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता कल उनकी टेस्टिंग कर रहे हैं।बीबीएमपी अधिकारियों ने बताया है कि हाल ही में हुई पार्टी में इनमें ये बहुत से लोग शामिल हुए थे। दक्षिण बेंगलुरू के एसएनएन लेकव्यू अपार्टमेंट्स में ये लोग संक्रमित मिले हैं। हाल ही में बेंगलुरु में एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में भी एक साथ 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात की जाए तो मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन के भीतर देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के 9121 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 81 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,09,25,710 और मृतकों की संख्या 1,55,813 हो गई है।अब तक देशभर में 1,06,33,025 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1,36,872 ही बचे हैं। वहीं, कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के पहले चरण में अभी तक 87,20,822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications