एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 6299 नए मरीज आए सामने

नई दिल्ली, 11 अगस्त। आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 16299 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में 53 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में 19431 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय केस की बात करें तो यह संख्या अब 125076 है, वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.58 फीसदी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार कोरोना वैक्सीन है, देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 2072944593 डोज लोगों को दी जा चुकी है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: बढ़ रहे कोरोना केस, मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन | वनइंडिया हिंदी |*News

    कोरोना के सर्वाधिक नए मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब, बिहार से सामने आ रहे हैं। दिल्ली और मुबई में कोरोना के मामले सबसे अधिक देखने को मिल रहे हैं। अगस्त माह में कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 10 अगस्त को कोरोना के 2146 नए मामले सामने आए थे, जबकि यहां पॉजिटिविटी दर बढ़कर 17.83 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 180 दिनों में दिल्ली में कोरोना से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। अधिकतर मामलों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। हम जरूरी कदम उठाएंगे।

    वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 1 जुलाई के बाद सर्वाधिक कोरोना के 852 नए मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना के अभी तक 1129285 मामले सामने आ चुके हैं। बीएमसी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि यहां सक्रिय केस की संख्या 3500 के आंकड़े को पार कर गई है और यह 3545 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+