Train Accident: बालासोर का भयावह मंजर देख सकते में क्रिकेटर्स, हरभजन, शिखर, मनोज तिवारी ने जताया शोक
बालासोर रेल हादसे में 230 से अधिक लोगों की मौत के बाद राजनीति, प्रशासन के अलावा खेल जगत के लोगों ने भी शोक प्रकट किया है। जानिए किसने क्या कहा?

Train Accident Odisha में हुआ लेकिन हादसे के बाद का मंजर इतना भयावह ने बालासोर में पलटी कोरोमंडल एक्सप्रेस से मीलों दूर तक देखने-सुनने वालों की मानवीय संवेदनाओ को झकझोर दिया।
राजनीति से इतर क्रिकेट की फील्ड पर अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हरभजन सिंह और शिखर धवन सरीखे सितारों ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
भारतीय खिलाड़ियों ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। शिखर धवन ने ट्वीट किया, "ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना मेरी प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
भारत के पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद, हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, "ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक अन्य यात्री ट्रेन की टक्कर से हुई रेल दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ।"
हरभजन ने कहा, "उनकी विचार और प्रार्थना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।" रेल मंत्रालय- @RailMinIndia को टैग कर हरभजन ने अपील की, ओडिशा सरकार जल्द से जल्द यात्रियों को बचाएगी, ऐसा भरोसा है।
बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, "ओडिशा के बालासोर में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत धक्का लगा। इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर शेयर करते हुए तिवारी ने कहा, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के नंबरों की जांच करें!
उन्होंने लोगों से हेल्पलाइन नंबर शेयर करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, "पीड़ित परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं। ओम शांति।" बता दें कि बालासोर हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 900 से अधिक घायल हुए हैं।
पिछले कुछ वर्षों में हुई सबसे घातक ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक बालासोर ट्रेन एक्सिडेंट में तीन ट्रेनों- यशवंतपुर (बेंगलुरु)-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में हुई।
स्थानीय लोगों और रेस्क्यू में जुटे लोगों का दावा है कि हादसे के भयावह मंजर को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 6.50 से 7.00 बजे के बीच हुआ।
अस्पतालों की एंबुलेंस कम पड़ने पर लोकल बसों और दूसरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राजधानी भुवनेश्वर सहित आसपास के जिलों में सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
Pained to know about railway accident in Odisha involving Coromandel express and another passenger train. Thoughts and prayers are with the families of those who lost their near and dear ones. Appeal @RailMinIndia & Govt. of Odisha to rescue the passengers at the earliest.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 2, 2023
My deepest condolences to the families affected by the tragic train accident in Odisha. My prayers are with the bereaved families and wishing speedy recovery to the injured.
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) June 2, 2023
Terribly shocked to hear about the train accident near Bahanaga railway station in Balasore, Odisha.
Kindly check the emergency control room numbers on the tweet! Kindly share it 🙏
My prayers & condolences to the concerned families. Om Shanti 🙏#TrainAccident pic.twitter.com/WLpODwfFfs
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) June 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications