कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम मोदी दुनिया के अव्वल नेता, सर्वे में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे महान नेताओं की श्रेणी में रखा गया है। मॉर्निंग कंसल्‍ट अप्रूवल रेटिंग्‍स की तरफ से आए नए आंकड़ों पर अगर यकीन करें तो पीएम मोदी की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ है। रेटिंग्‍स के मुताबिक भारत ने कोरोना वायरस का सामना दुनिया के दूसरे विकसित देशों की तुलना में काफी प्रभावी तरीके से किया है। कहा गया है कि भारत जो दुनिया का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश है उसने काफी हद तक महामारी को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है।

Recommended Video

    Fight against Corona: Survey में खुलासा, PM Modi दुनिया के Top Leader | Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    भारत ने सही समय पर उठाए सही कदम

    भारत ने सही समय पर उठाए सही कदम

    मॉर्निंग कंसल्‍ट की शुरुआत साल 2013 में हुई थी और यह एक अमेरिकी टेक्‍नोलॉजी एंड मीडिया कंपनी है। इसके ऑफिसेज वॉशिंगटन, न्‍यूयॉर्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्‍को में हैं। कंपनी 12 देशों के आंकड़ों को ट्रैक करती है जिसमें भारत भी शामिल है। कंसल्‍ट की तरफ से कहा गया है कि भारत ने सही समय पर सही फैसले और कदम उठाए और जल्‍द से जल्‍द देश में उन्‍हें लागू किया गया। लॉकडाउन के आदेशों को सख्ती से पालन हुआ और मोदी सरकार की तरफ से आक्रामक तरीके अपनाए गए, उन्‍होंने कई जिंदगियों को समय रहते बचा लिया।

    62 से उछलकर 68 पर पहुंची रेटिंग

    62 से उछलकर 68 पर पहुंची रेटिंग

    कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस केसेज की संख्या में तबलीगी जमात के सदस्‍यों की तरफ से खड़ी की गई समस्‍या के बाद भी उतना इजाफा नहीं हुआ है। इस तरह की घटनाओं के बाद भी जिस देश की आबादी 130 अरब है वहां पर इतनी बड़ी संख्या में जिंदगियों को बचा पाना अपने आप में सराहनीय है। इन सबके बीच ही पीएम मोदी को कंपनी ने अपने मॉर्निंग ट्रैकर में महान नेता करार दिया है। 14 अप्रैल तक उनकी रेटिंग्‍स 62 से उछलकर 68 पर पहुंच गई हैं और अब वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। वहीं जापान के पीएम शिंजो आबे सबसे निचले पायदान पर हैं।

    10 देशों पर हुआ सर्वे

    10 देशों पर हुआ सर्वे

    कंपनी ने 10 देशों पर सर्वे कराया था। जो ग्राफ मॉर्निंग कंसल्‍ट ट्रैकर की तरफ से पेश किया गया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि उनकी लो‍कप्रियता, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और यूके के पीएम बोरिस जॉनसन की तुलना में कहीं ज्‍यादा है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने देश भर में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। उन्‍होंने तब कहा था कि 20 अप्रैल तक हर हिस्‍से को करीब से देखा जाएगा और देखा जाएगा कि लॉकडाउन का पालन कैसे हो रहा है। जो हिस्‍सा एक हफ्ते के टेस्‍ट में पास होगा वहां पर थोड़ी ढील दी जाएगी।

    ट्रंप की रेटिंग में बड़ी गिरावट

    ट्रंप की रेटिंग में बड़ी गिरावट

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की रेटिंग में बड़ी गिरावट देखी गई है। जिस तरह से महामारी ने अमेरिका में तबाही मचाई है, उसके बाद से ट्रंप प्रशासन को खासी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की रेटिंग में भी उछाल आया है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनलुएल मैंक्रों की रेटिंग्‍स भी तेजी से गिरी है। जापान की जनता पीएम आबे से काफी निराश है। उसका मानना है कि देर से सरकार ने एक्‍शन लिया और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+