अनुष्का के बाद अब शाहरुख खान की वेब सीरीज 'बेताल' विवादों में, रिलीज होते ही लगे गंभीर आरोप
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इस वजह से फिल्मों की रिलीज पर भी रोक लगी हुई है। इन दिनों वेब सीरीज का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी वेब सीरीज पालात लोक रिलीज की थी। जिसके बाद अब शाहरुख खान अपनी वेब सीरीज बेताल लेकर आए हैं। किंग खान की वेब सीरीज रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। दो मराठी राइटर्स ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज में स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगया है।

मराठी राइटर्स ने लगाया आरोप
शाहरुख खान की वेबसीरीज बेताल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसके साथ ही दो राइटर्स ने दावा किया है कि इस सीरीज में उनकी कहानी का इस्तेमाल हुआ है। इस कहानी को उन्होंने स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया था। मराठी राइटर्स समीर वाडेकर और महेश गोसावी के मुताबिक शाहरुख खान की वेब सीरीज में उनकी फिल्म की कहानी का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने उसकी स्क्रिप्ट एक साल पहले ही रजिस्टर करवा दी थी।
View this post on InstagramA post shared by Aahana S Kumra (@aahanakumra) on
सीन भी कॉपी करने का आरोप
महेश के मुताबिक दोनों अपनी कहानी को लेकर कई प्रोड्यूसर्स के पास भी गए थे, लेकिन इस कहानी को लेकर शाहरुख खान की कंपनी से कोई बात नहीं हुई थी। समीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेड चिलीज ने उनकी कहानी के अलावा कई सीन भी कॉपी किए हैं। जिसके लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शुक्रवार को मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने वेब सीरीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद रविवार को नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को रिलीज कर दिया।

जोंबीज पर आधारित है कहानी
फिल्मों के बीच इन दिनों वेब सीरीज का चलन तेजी से चल रहा है। जिस वजह से किंग खान की कंपनी अब वेब सीरीज पर भी पूरा फोकस कर रही है। पिछले साल किंग खान ने बार्ड ऑफ ब्लड को बनाया था। इस सीरीज में इमरान हाशमी एक सीक्रेट एजेंट बने थे। वहीं अब शाहरुख खान ने बेताल नाम की हॉरर वेब सीरीज बनाई है। इसमें विनीत कुमार लीड रोल में हैं। इस सीरीज की पूरी कहानी जोंबीज पर आधारित है। इसके ट्रेलर को तो लोगों ने खूब पसंद किया था, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि ये सीरीज लॉकडाउन में कितनी कामयाबी हासिल करती है।

अनुष्का की सीरीज पर भी विवाद
आपको बता दें कि हाल ही में Amazon पर अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक रिलीज हुई थी। जिस पर गोरखा समुदाय ने आपत्ति जताई है। गोरखा समुदाय के मुताबिक वेब सीरीज के दूसरे एपिसोड में एक नेपाली लड़की को पुलिस गिरफ्तार करती है। पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने कुछ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। जिसको लेकर गोरखा समुदाय ने निर्माता अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है। साथ ही विवादित सीन को हटाकर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
-
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब












Click it and Unblock the Notifications