जब पति से जिले का चार्ज लेने पहुंची सिटी कमिश्नर पत्नी, चर्चा में मामला

अजीथा बेगम कोल्लम की नई सिटी कमिश्नर हैं। वो मंगलवार को चार्ज लेने ऑफिस पहुंची, उन्हेोंने चार्ज लिया सथीश बिनो से। सथीश उनके पति हैं, जो अब पथानामथिट्टा के जिला पुलिस चीफ बनाए गए हैं।

कोल्लम। केरल के कोल्लम में मंगलवार का दिन कई लोगों के लिए कास बन गया और इसकी वजह थे दो पुलिस अफसर। एक अफसर का दूसरे से चार्ज लेने में तो कोई नई बात नहीं लेकिन ये अफसर पति-पत्नी हों और एक-दूसरे को चार्ज दे तो कुछ अलग माहौल होगा ही।

जब पति से जिले का चार्ज लेने पहुंची सिटी कमिश्नर पत्नी, चर्चा में मामला

अजीथा बेगम कोल्लम की नई सिटी कमिश्नर हैं। वो मंगलवार को चार्ज लेने ऑफिस पहुंचीं, उन्होंने चार्ज लिया सथीश बिनो से। सथीश उनके पति हैं, जो अब पथानामथिट्टा के जिला पुलिस चीफ बनाए गए हैं।

आईपीएस अफसर अजीथा ने कहा कि ये आम तबादला है और इससे पहले भी मैं चार जिलों में रह चुकी हूं लेकिन इस बार मीडिया ध्यान दे रहा है। इसकी वजह पति से पत्नी का चार्ज लेना है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में होते हुए परिवार का साथ रहना बहुत मुश्किल होता है और छुट्टी के दिन ही सब मिल पाते हैं।

अफसर जोड़े की शादी पांच साल पहले हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। अजीथा का कहना हा कि दो-तीन बार ही ऐसा मौका आया है, जब हम दोनों एक ही जिले में तैनात रहे। इससे परिवार को हम समय दे पाए लेकिन ज्यादातर तो अलग ही रहना होता है। अजीथा ने कहा कि काम सबसे अहम है और उसी पर उनका ध्यान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+