सलमान खुर्शीद की 'अयोध्या' पर लिखी किताब पर विवाद, आतंकी संगठनों से की हिंदुत्व की तुलना

नई दिल्ली, 10 नवंबर: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि विवाद के ऐतिहासिक फैसले को 9 नवंबर को दो साल पूरे हो गए। इसके एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब लॉन्च की, जिसका नाम 'सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम्स' है। इसके विमोचन कार्यक्रम में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह मौजूद थे, लेकिन लॉन्च के बाद ही इस किताब पर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि उन्होंने इसमें आज के हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से कर दी।

Salman Khurshid

खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा कि आज तगड़े हिंदुत्व का राजनीतिक करण हो रहा है। जिस वजह से पुराना हिंदू धर्म और साधु-सन्तों का सनातन किनारे होता जा रहा है। आज उनके हर तरीके आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम के जिहादियों जैसे हैं। इसी किताब में खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर पर दिए फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये फैसला जरूरी था। अब देश इस विवाद से आगे बढ़ेगा।

Recommended Video

    Salman Khurshid ने आतंकी संगठन ISIS से की हिंदुत्व की तुलना!, शिकायत दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ के साथ उन्होंने कुछ सवाल भी उठाए। उनका मानना है कि सर्वोच्च अदालत ने मंदिर निर्माण का फैसला तो दे दिया, लेकिन आदेश के उस हिस्से को नजरअंदाज किया जिसमें मस्जिद के लिए भी जमीन देने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद किताब के जरिए खुर्शीद ने उन कांग्रेस नेताओं की आलोचना की, जो हिंदुत्व की तरफ झुकाव की वकालत करते हैं। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस में एक ऐसा वर्ग है, जिन्हें इस बात पर मलाल है कि पार्टी की छवि अल्पसंख्यक समर्थक पार्टी की बन गई है। ऐसे नेता चाहते हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेऊधारी पहचान को उजागर करें।

    बीजेपी ने किया हमला
    वहीं खुर्शीद की किताब पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेता की किताब में लिखी गईं बातें बेवकूफी वाली हैं। जिनको हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है, वो ऐसी बातें करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+