बिग बॉस शो से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले स्वामी ओम गिरफ्तार

बिग बॉस से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले स्वामी ओम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला के साथ की थी मारपीट

नई दिल्ली। टेलीविजन शो बिग बॉस से सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने वाले स्वामी ओम जोकि खुद के पास दैवीय शक्ति होने का दावा करते हैं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वामी ओम को इंटर स्टेट सेल की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के भजानपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकी नहीं मिल सकी है कि स्वामी ओम को क्यों गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें- 'फिल्‍मों में कर रहा हूं सेक्‍स सीन, एक साथ हजार लड़कियों को थका सकता हूं'

बिग बॉस से भगाए गए थे स्वामी ओम

बिग बॉस से भगाए गए थे स्वामी ओम

स्वामी ओम उस वक्त चर्चा में आए थे जब वह बिग बॉस में अपने सहयोगी टीवी कलाकारों के साथ अभद्रता करते हुए देखे गए थे, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस शो से जलील करके बाहर निकाल दिया गया था। टीवी शो से बाहर होने के बाद भी स्वामी ओम अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने एक सांस्कृति कार्यक्रम में महिला के साथ अभद्रता करने की कोशिश की थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।

फरवरी माह में लगा था मारपीट का आरोप

फरवरी माह में लगा था मारपीट का आरोप

फरवरी माह में बिग बॉस शो की पूर्व प्रतियोगी ने स्वामी ओम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बदसलूकी की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि स्वामी ओम ने उनके कपड़े फाड़ दिए थे। महिला ने आरोप लगाया था कि स्वामी ओम ने अपनी सहयोगी संतोष आनंद की मदद से मेरे उपर हमला कर दिया और उन्होंने राजघाट में लोगों के सामने मेरे साथ दुर्रव्यवहार किया था और उनके कपड़े फाड़ दिए थे।

नग्न मॉडल के साथ किया था वीडियो

नग्न मॉडल के साथ किया था वीडियो

स्वामी ओम उस वक्त भी अपनी घिनौनी हरकत के लिए चर्चा में आए थे जब उन्हें एक वीडियो में नग्न महिला मॉडल के साथ देखा गया था। इस वीडियो में वह खुद को ऋषि विश्वामित्र बताते हैं और नग्न महिला मॉडल के साथ बैठे दिखते हैं। जिसके बाद स्वामी ओम की काफी आलोचना हुई थी, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।

 फिल्मों में कर रहा हूं सेक्स सीन

फिल्मों में कर रहा हूं सेक्स सीन

इस वीडियो में स्वामी ओम यह तक कहते हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा मैंने कई फिल्मों में कई हिरोइनों के साथ किया है। उन्होंने कहा था कि वह एक साथ हजारों लड़कियों को थका सकते हैं। स्वामी ओम इस हद तक गिर गए कि उन्होंने कहा कि मैं फिल्मों में सेक्स सीन भी कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+