राम मंदिर के शिखर का निर्माण कब तक होगा पूरा? ट्रस्ट साझा की जानकारी, जानिए क्या कहा?
Ram Mandir Nirman: राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शिखर का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास तस्वीरें शेयर कर वास्तिविक स्थिति से अवगत कराया। ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर के शिखर का निर्माण अब पूर्णता की ओर बढ़ चुका है। कार्य किस चरण में है, तस्वीरें शेयर कर ट्रस्ट ने यह अवगत कराया है।
राम मंदिर का निर्माण पूरा करने की अवधि एक बार फिर बढ़ाई गई है। कंपनी लार्सन एंड टूब्रो इससे पहले ट्रस्ट को अपने जवाब में कहा था कि निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा नहीं किया जा सकता, इसके लिए और अधिक समय की आवश्यकता है। ऐस में ट्रस्ट ने एक आदेश जारी कर निर्माण पूरा करने की अवधि जून 2025 तक बढ़ा दी।

राम मंदिर ट्रस्ट ने शेयर की ताजा तस्वीरें
राम मंदिर ट्रस्ट ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर निर्माण का कार्य भी पूर्णता की ओर है। निर्माण की प्रगति अब स्पष्ट परिलक्षित होने लगी है।
यहां देखें तस्वीरें-
इससे पहले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया था कि कि मार्च 2025 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मिश्रा ने कहा, "लक्ष्य मार्च 2025 तक सब कुछ पूरा करने का था लेकिन अब लगता है कि काम पूरा करने में कुछ और समय लगेगा.' लार्सन एंड टुब्रो के इंजीनियर बार-बार कह रहे हैं कि अगर ज्यादा दबाव डालेंगे तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।"
मंदिर निर्माण कंपनी ने मांगा था समय
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण का लगभग 60% काम पहले ही पूरा हो चुका है। इस बीच एल एंड टी ने मंदिर निर्माण पूरा करने के लिए ट्रस्ट की ओर निर्धारित समय को बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है। मिश्र ने बताया कि लार्सन एंड टुब्रो की बात को रखते हुए राम मंदिर निर्माण समिति ने 30 जून 2025 तक निर्माण पूरा करने का समय दिया है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस अवधि में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications