'दुनिया में सब कुछ मां काली की चेतना से है', सीएम ममता और TMC सांसद महुआ मोइत्रा को PM मोदी का संदेश

नई दिल्ली, 10 जुलाई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद के बीच पीएम मोदी ने देवी काली को दुनिया की चेतना बताया है। पीएम कहा कि दुनिया में सब कुछ मां काली के प्रभाव पर निर्भर करता है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था।

Recommended Video

    Kaali Poster Row: काली के पोस्टर विवाद पर क्या बोले PM Narendra Modi | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    PM Narendra Modi

    पीएम मोदी ने दुनिया का मां काली का महत्व याद दिलाया है। उन्होंने कहा है कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। वो कहते थे कि ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। पीएम ने कहा कि यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है और यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है।

    रविवार को स्वामी आत्मस्थानंद के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देवी काली रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मां काली का आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक संत थे जिन्होंने अपनी आंखों के सामने मां काली का अनुभव किया। स्वामी विवेकानंद का कद ऐसा था लेकिन वह देवी काली की भक्ति में एक बच्चे की तरह बन जाते थे। स्वामी आत्मस्थानंद में भी ऐसी अटूट आस्था थी।

    पिछले दिनों काली के पोस्टर को लेकर उठे विवाद के बीच तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि मां काली मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान की आलोचना हुई। इसके बाद बंगाल समेत देश के कई जगहों पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

    इस बयान के बाद टीएमसी ने सांसद महुआ से टीएमसी ने किनारा कर लिया था। पार्टी की ओर से कहा गया कि ये बयान हमारी विचारधारा से अगल है। ये सांसद महुआ मोइत्रा की निजी राय हो सकती है। पार्टी इसका समर्थन नहीं करती। वहीं अपने बयान पर विवाद के बावजूद महुआ मोइत्रा अडिग हैं। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच बंगाल की सीए ममता बनर्जी उनके बचाव में दिखीं। उन्होंने कहा कि गलती से कोई बात हो जाए तो माफ कर देना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+