'पप्पू हैं राहुल गांधी, अध्यक्ष बने तो अपने आप कांग्रेस मुक्त हो जाएगा देश'
नई दिल्ली। एक बार फिर से उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कुछ ऐसा कहा है, जिस पर बवाल बढ़ना लाजिमी ही है, इस बार उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी की खाट सभा का मजाक उड़ाते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अरे वह तो पप्पू हैं और अगर उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाए तो भारत अपने आप कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
दलबदल पर क्या बोले?
एटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी एक बड़ी नदी है जो अपने साथ गंदे नालों को भी मिलाकर शुद्द कर देती है, इसलिए बसपा या दूसरे दलों के लोग बीजेपी में आ रहे हैं, तो वो सबका शुद्दिकरण कर देगी। अपने बड़बोलेपन में तो वो ये भी कह गये कि अगर मायावती भी बीजेपी में आना चाहे तो भाजपा उनका भी स्वागत करेगी।
'आजम जैसा हो तो दुश्मन जरूरी नहीं'
इसके बाद उन्होंने सपा के कद्देवार नेता आजम खां पर निशाना साधा और कहा कि आजम जैसा दोस्त अगर किसी पार्टी का हो तो उसे दुश्मन की कोई जरूरत नहीं है, उनके विवादित बयान खुद ही सपा का खात्मा कर देंगे।













Click it and Unblock the Notifications