Video: असम में भीड़ ने रोकी राहुल गांधी की बस, मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को दिया यूं जवाब
Attack on Nyay Yatra in Assam: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर असम के सोनितपुर जिले में हमले का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं भीड़ ने राहुल गांधी की बस को भी रोक लिया, जिसके बाद मोदी-मोदी के नारे भी लगाए, जिनको बस में बैठे राहुल गांधी ने अलग अंदाज में रिप्लाई दिया।
दरअसल, राहुल गांधी के आने से पहले कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान सोनितपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया। एआईसीसी की मीडिया कॉर्डिनेटर महिमा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं और कई पदाधिकारी कार में बैठे थे, जब कार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया और भारत जोड़ो के स्टिकर हटा दिए।

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि कार पर भाजपा के झंडे तक लगाए गए। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मीडियाकर्मी पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। हमारे ( कांग्रेस) की सोशल मीडिया टीम पर हमला किया गया। एक मीडियाकर्मी का कैमरा भी छीन लिया गया। हमने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
गाड़ियों में तोड़फोड़, कैमरा क्रू पर भी हमला
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी समर्थकों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैमरा क्रू पर भी हमला किया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि सीनियर लीडर जयराम रमेश की कार और कैमरा क्रू के साथ सोनितपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'हाथापाई' की है।
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली न्याय यात्रा असम में अपने चौथे दिन है, जो बिस्वंत जिले से सोनितपुर होते हुए नागांव तक जाएगी। यह कथित हमला राहुल गांधी के नागांव जिले के कालियाबोर में एक रैली को संबोधित करने से पहले हुआ है।
राहुल गांधी को यात्रा वाली बस में भेजा
इसके बाद राहुल गांधी को उनके सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बस के अंदर ले जा रहे थे, जब कांग्रेस सांसद लोगों की एक बड़ी भीड़ की ओर बढ़े, जिसमें भाजपा के झंडे वाले लोग भी शामिल थे। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उनको बस के अंदर भेज दिया।
लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल ने यूं दिया जवाब
दरअसल, असम से होकर गुजर रही न्याय यात्रा सोनितपुर जिले में पहुंची तो भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक लिया तो राहुल बस से नीचे उतर आए। हालांकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने राहुल को वापस बस में बैठने के लिए कहा। इस बीच भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिए, जिसके बाद राहुल गांधी ने उसनको फ्लाइंग किस किया।
जिसका वीडियो खुद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- "सबके लिए मोहब्बत की दुकान खुली है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा हिंदुस्तान।
वहीं इस पूरे मामले पर सोनितपुर की एडिशनल एसपी मधुरिमा दास का कहना है कि हमने इसके बारे में सुना है। मामले की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications