CAA प्रोटेस्ट कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता को पुलिस ने पीटा, योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महिला कार्यकर्ता सदफ जफर भी हैं। उन पर दंगा भड़काने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने समेत 18 धाराएं लगा दी गई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर रविवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

हिंसा के समय लाइव कर रही थी सदफ

हिंसा के समय लाइव कर रही थी सदफ

लखनऊ में 19 दिसंबर को सीएए के खिलाफ जबरदस्त रैली हुई। जफर इसमें शामिल थीं। परिवर्तन चौक पर जब शरारती तत्वों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू किया तो उन्होंने इसे फेसबुक पर लाइव कर दियाय़ जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो भी वह लाइव थीं। इनमें से एक वीडियो में वह यह कहती दिख रही हैं यहां तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों में मिलीभगत है। जो लोग पत्थर फेंक रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। अगले वीडियो में जब एक पुलिस वाला उन्हें गिरफ्तार करने आ रहा है तो वह कह रही हैं आप मुझे क्यों अरेस्ट कर रहे हैं। उन लोगों को अरेस्ट कीजिये जो पत्थर फेंक रहे हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनके दोस्तों और परिवार वालों को मालूम नहीं है कि वह कहां हैं। सोशल मीडिया में उनके बारे में चिंता जताई जा रही हैं।

 सदफ कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता भी हैं

सदफ कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता भी हैं

सदफ जफर के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने उनके हाथ और पैरों पर लाठियां बरसाईं। उनके पेट पर लातें बरसाईं गईं। इससे उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सदफ जफर प्रदर्शन की जगह पर मौजूद पुलिस वालों से प्रदर्शनकारियों को रोकने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहती दिख रही हैं। सदफ कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता भी हैं।

योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका

उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर रविवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस तरह का दमन नहीं चलेगा। प्रियंका ने सदफ जफर नामक महिला कार्यकर्ता की कथित पिटाई से जुड़ी खबर का हवाला देते ट्वीट किया, हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ जफर पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा एवं गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है। उन्होंने कहा, इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा। हमारी महिला कार्यकर्ता को तुरंत रिहा करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+