जगदीश टाइटलर की फोटो बनी टी-शर्ट पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता, शिकायत दर्ज
जगदीश टाइटलर की फोटो बनी टी-शर्ट पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता, शिकायत दर्ज
अमृतसर, 18 अगस्त: अमृतसर में स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में एक कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर की फोटो बनी टी शर्ट पहनकर पहुंच गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी ने करमजीत सिंह गिल नाम के इस कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी जगदीश टाइटलर की फोटो वाली टी-शर्ट पहनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता की स्वर्ण मंदिर में फटकार लगाई है। अमृतसर एसजीपीसी ने ये जानकारी दी।
टाइटलर को कभी माफ नहीं किया जा सकता
कांग्रेस कार्यकर्ता करमजीत सिंह ने टी-शर्ट पहनकर सचखंड श्री हरमंदर साहिब का दर्शन किया और गुरुद्वारे के परिसर में अपनी तस्वीर खिंचवाईं। धामी ने कहा कि जगदीश टाइटलर 1984 के दिल्ली सिख नरसंहार के मुख्य आरोपी हैं और उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता।
शिकायत दर्ज
बता दें SGPC पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में गुरुद्वारे का प्रबंधन करती है।एसजीपीसी अध्यक्ष से शिकायत मिलने के बाद अमृतसर पुलिस ने करमजीत सिंह गिल के खिलाफ टी-शर्ट पहने फोटो पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
एसजीपीसी ने बताई ये सच्चाई
एसजीपीसी अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि करनजीत सिंह नाम का एक आदमी जो कांग्रेस के एससी सेल के प्रभारी होने का दावा करता है, हरमंदिर साहिब पहुंचा। उन्होंने एक शर्ट पहनी हुई थी लेकिन बाद में एक टी-शर्ट में बदल गई जिसमें जगदीश टाइटलर की तस्वीर थी।
प्रताप सिंह ने कहा
जगदीश टाइटलर ने 1984 के दंगों को अंजाम दिया और सिखों की हत्या की। अगर वह हरमंदिर साहिब में टाइटलर तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनता है, तो यह सिख भावनाओं को आहत करता है। हम सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन से अपील करते हैं, नहीं तो हम कानून अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे। मैं प्रशासन और कांग्रेस से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications